{"_id":"5ea177762e3ab46da0675688","slug":"akshay-tritiya-2020-donation-daan-importance-significance-and-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया 2020: अक्षय तृतीया के दिन दान करने से मिलता है शुभ फल","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
अक्षय तृतीया 2020: अक्षय तृतीया के दिन दान करने से मिलता है शुभ फल
Sun, 26 Apr 2020 02:57 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 26 Apr 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया का दिन शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। अक्षय तृतीया के दिन दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इस दिन दान करने से विशेष फल मिलता है। आइए, आज जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन दान करने से मिलने वाले लाभ के बारे में...
- फोटो : akshaya tritiya
आयु का लाभ
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान का बहुत अधिक महत्व होता है। दान के शुभ प्रभाव से व्यक्ति की आयु बढ़ती है। इस अक्षय तृतीया शुभ फल की प्राप्ति के लिए जरूरतमंद लोगों की मदद करें और अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।
अक्षय तृतीया 2020
- फोटो : akshaya tritiya
रक्षा
- दान करने वाले व्यक्ति पर कोई भी संकट नहीं आता है, ऐसा माना जाता है कि दान करने वाले की स्वंय भगवान रक्षा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने वाले से भगवान प्रसन्न होते हैं और सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत का लाभ
- अक्षय तृतीया के दिन दान करने से अच्छी सेहत का वरदान मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों की सेहत खराब रहती है, उन्हें इस दिन क्षमता के अनुसार अवश्य दान करना चाहिए।
विज्ञापन
akshaya tritiya 2020
ग्रह दोषों से मुक्ति
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं। अपनी क्षमता के अनुसार इस अक्षय तृतीया दान अवश्य करें।