फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adi Shankaracharya Jayanti 2020: चार दिशाओं में चार मठ, आदि शंकराचार्य जी ने की थी स्थापना

Mon, 27 Apr 2020 06:56 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 27 Apr 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
adi shankaracharya jayanti 2020 four mathas of india importance significance and history
Adi Shankaracharya Jayanti 2020
वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आदि शंकाराचार्य की जयंती मनाई जाती है। इस बार 28 अप्रैल, मंगलवार को आदि शंकाराचार्य जी की जयंती है।  हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार और प्राचीन भारतीय सनातन परंपरा के विकास में शंकराचार्य जी का अहम योगदान रहा है। भारत के चार कोने में आदि शंकाराचार्य जी ने मठों की स्थापना की थी। आइए, आज जानते हैं आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित इन चार मठों के बारे में...


 
adi shankaracharya jayanti 2020 four mathas of india importance significance and history
Adi Shankaracharya Jayanti 2020
श्रृंगेरी मठ (रामेश्वरम) 
  • भारत के दक्षिण में रामेश्वरम में श्रृंगेरी शारदा मठ स्थित है। आदिशंकराचार्य द्वारा स्थापित यह मठ कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध मठों में से एक है। श्रृंगेरी मठ के अंतर्गत दीक्षा प्राप्त करने वाले संन्यासियों के नाम के बाद सरस्वती, भारती तथा पुरी संप्रदाय नाम विशेषण लगाया जाता है। इस मठ के अंतर्गत यजुर्वेद को रखा गया है।

मठ का महावाक्य 
  • 'अहं ब्रह्मास्मि'

 प्रथम मठाधीश 
  • आचार्य सुरेश्वर जी 


 
adi shankaracharya jayanti 2020 four mathas of india importance significance and history
Adi Shankaracharya Jayanti 2020

गोवर्धन मठ (ओडिशा)

  • ओडिशा के पुरी में गोवर्धन मठ स्थित है। भगवान जगन्नाथ मंदिर से गोवर्धन मठ का संबंध है। गोवर्धन मठ के अंतर्गत दीक्षा प्राप्त करने वाले सन्यासियों के नाम के बाद 'वन' व 'आरण्य' सम्प्रदाय नाम विशेषण लगाया जाता है। इस मठ के अंतर्गत ऋग्वेद को रखा गया है।

मठ का महावाक्य 

  • 'प्रज्ञानं ब्रह्म'  


प्रथम मठाधीश

  • पद्मपाद चार्य।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
adi shankaracharya jayanti 2020 four mathas of india importance significance and history
Adi Shankaracharya Jayanti 2020

शारदा मठ (गुजरात)

  • शारदा मठ गुजरात में द्वारकाधाम में स्थित है। शारदा मठ के अंतर्गत दीक्षा प्राप्त करने वाले सन्यासियों के नाम के बाद 'तीर्थ' और 'आश्रम' सम्प्रदाय नाम विशेषण लगाया जाता है। इस मठ के अंतर्गत सामवेद'को रखा गया है।

मठ का महावाक्य 

  • 'तत्त्वमसि' 

 प्रथम मठाधीश 

  • हस्तामलक (पृथ्वीधर)




 

विज्ञापन
adi shankaracharya jayanti 2020 four mathas of india importance significance and history
Adi Shankaracharya Jayanti 2020
ज्योतिर्मठ (उत्तराखंड)
  • उत्तराखंड के बदरीनाथ में ज्योतिर्मठ स्थित है। 8वीं सदी में आदी शंकराचार्य जी ने इसकी स्थापना की थी। ज्योतिर्मठ के अंतर्गत दीक्षा प्राप्त करने वाले संन्यासियों के नाम के बाद 'गिरि', 'पर्वत' एवं ‘सागर’ संप्रदाय नाम विशेषण लगाया जाता है। इस मठ के अंतर्गत अथर्ववेद को रखा गया है।
मठ का महावाक्य 
  • 'अयमात्मा ब्रह्म'
प्रथम मठाधीश 
  • आचार्य तोटक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed