{"_id":"5ea588e4f5798710ac6b59d3","slug":"ramayan-rawan-mantra-which-makes-your-fate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामायण: रावण द्वारा रचित वे अचूक मंत्र जिनके जाप से बदल जाता व्यक्ति का भाग्य","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
रामायण: रावण द्वारा रचित वे अचूक मंत्र जिनके जाप से बदल जाता व्यक्ति का भाग्य
रामायण कथा के अहम किरदारों में एक है रावण। रावण का किरदार भले ही नकारात्मक हो, लेकिन इस तथ्य से कोई इनकार नहीं कर सकता कि वह एक प्रकाण्ड विद्वान था। रावण शिव का परम भक्त था। उसने शिव की स्तुति में शिव तांडव स्तोत्र की रचना की थी।
2 of 7
'रावण'
- फोटो : ट्विटर
रावण भगवान शिव का परम भक्त होने के साथ ही महान तांत्रिक और ज्योतिषी भी था। रावण की तंत्र विद्या और ज्योतिष का सार रावण संहिता में मिलता है। इसमें रावण ने जहां कई ज्योतिषीय रहस्य खोले हैं वहीं कुछ ऐसे उपाय भी बताए जिनसे किस्मत के ताले खोलकर देवी लक्ष्मी को धन देने के लिए मनाया जा सकता है।
3 of 7
रावण
प्रातः काल स्नान ध्यान करके बड़गद के पेड़ के नीचे आसान बिछाकर 'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नम: ध्व: ध्व: स्वाहा' इस मंत्र का 1100 बार जप करें। जप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपायोग करना चाहिए। कहते हैं 21 दिनों तक ऐसा करने से मंत्र सिद्ध हो जाता है और धन प्राप्ति के रास्ते खुल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रावण दहन
- फोटो : पीटीआई
आपकी आय में असंतुलन बना रहता यानी आय में बार-बार बाधा आती रहती है तो संध्या के समय नियमित रूप से 40 दिनों तक 'ॐ सरस्वती ईश्वरी भगवती माता क्रां क्लीं, श्रीं श्रीं मम धनं देहि फट् स्वाहा।' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
5 of 7
रावण
- फोटो : Social media
आपकी आमदनी तेजी से नहीं बढ़ रही है तो आपको कुबेर का मंत्र 'ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवाणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।' जप करें। जप करते समय अपने पास एक कौड़ी रखें। तीन माह तक इस मंत्र का जप करने के बाद कौड़ी को उस स्थान पर रख दें जहां आप पैसा रखते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।