फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   life saving music

भोग विलास का हुआ यह अंजाम की पत्नी की चूड़ियां भी डराने लगी

Sun, 06 Mar 2016 12:47 PM IST
-अमरचंद नाहटा
-अमरचंद नाहटा Updated Sun, 06 Mar 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
life saving music
चू‌डि़यां

मिथिला के राजा नेमि हमेशा भोग-विलास में आसक्त रहते थे। भोग के अतिरेक से दाह ज्वर का ऐसा भयंकर कालकूट फूट निकला कि वह रात-दिन नेमि की देह को सालता रहता। नेमि के जीवन का सुख अब धीरे-धीरे जीवन-भार में परिणत हो गया-सर्वत्र दुख और दर्द की दुनिया।

विज्ञापन


पढ़ें, आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीज‌िए
विज्ञापन


राजा की हालत देखकर वैद्यराज ने वामन चंदन के लेप का आदेश दिया। इस पर तुरंत अमल किया गया। चंदन घिसने और लेप करने का काम राजरानियों ने अपने हाथ में ही रखा। नेमि के प्रति रानियों के मन में बहुत गहरा अनुराग था। चंदन घिसते समय चूड़ियों के मिलने और आपस में टकराने से शोर होता था। चूड़ियां खनकतीं और उनकी खनक से आवाज होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, सपने में दिखते हैं भगवान शिव, सांप और डमरू तो जानें इसका मतलब


आवाज मधुर संगीत-सी लगती, लेकिन बीमार नेमि को चूड़ियों की वह खनक भी कोलाहल जैसी लग रही थी। नेमि के परिचारकों ने उस कोलाहल को रोकने के लिए कहा, ताकि राजा को सुख-चैन मिले। परिचारकों के कहने पर रानियों ने सौभाग्य की सूचक एक-एक चूड़ी रखकर अपना काम चालू रखा।

अब काम होते भी, तो कोलाहल नहीं था। वातावरण में शांति थी। नेमि ने पूछा-‘क्या चंदन नहीं घिसा जा रहा है? उत्तर मिला-घिसा तो जा रहा है, परंतु हर रानी के हाथ में एक-एक चूड़ी होने से संघर्षणजन्य ध्वनि नहीं निकल पा रही है।

नेमि की अंतश्चेतना जागी। वह हृदय के अंतस्‍तल में उतरकर सोचने लगा-एकत्व में ही वास्तविक सुख का अधिष्ठान है। एकत्व भावना का विचार करने के दौरान उनमें वैराग्य आविर्भूत हुआ, जिसे पाकर नेमि एक पल भी राजप्रासाद में न रह सके। वह आत्म-साधना के पथ पर चल पड़े। भोग का सम्राट योग का साधक बनकर आत्मभाव से भावित बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed