सपने में दिखते हैं भगवान शिव, सांप और डमरू तो जानें इसका मतलब
सपने अवचेतन मस्तिष्क के संपर्क में आने वाले वो विचार होते हैं जिनका संबंध इंसान के भूत और भविष्य से होता है। अगर आपको आध्यात्म या धर्म से जुड़े सपने आते हैं तो समझें कि आप बहुत ही खास किस्म के इंसान हैं।
सपने में दिखते हैं भगवान शिव, सांप और डमरू तो जानें इसका मतलब
खासकर भगवान शिव से जुड़े सपने आते हैं तो इसका मतलब होता है कि आप सबके प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले और नेक इरादे के इंसान हैं। लेकिन अगर आपको भगवान शिव का त्रिशूल, सांप या डमरू दिखाई देता है तो इसका क्या रहस्य है? आगे पढ़ें।
सपने में दिखते हैं भगवान शिव, सांप और डमरू तो जानें इसका मतलब
शिवलिंग
अगर आप को सपने में शिवलिंग दिखता है तो यह सपना आपके पूर्व जन्म के बारे में संकेत देता है कि आप पिछले जन्म में भगवान शिव की पूजा करते थे। शिवलिंग दिखने का संकेत यह भी होता है कि आपकी सभी समस्याओं का अंत हो चुका है और आप को विजय, संपदा मिलने वाली है।
सपने में दिखते हैं भगवान शिव, सांप और डमरू तो जानें इसका मतलब
अर्धनारीश्वर
भगवान शिव और पार्वती की अर्धनारीश्वर वाली प्रतिमा या मूर्ति सपने में दिखाई दे तो मानें कि आपको जल्द ही नए अवसर मिलने वाले हैं। आपको जल्द ही धन-संपदा मिलने के शुभ समाचार मिलने वाले हैँ। स्वप्न में शिव पार्वती दिखना बहुत ही शुभ होता है।
सपने में दिखते हैं भगवान शिव, सांप और डमरू तो जानें इसका मतलब
शिव तांडव
शिव तांडव क्रोध और मनोवेग का संकेत माना जाता है। अगर आप भगवान शिव को नाचते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी समस्याएं जल्द ही समाप्त हो जाएंगी। आपको धन मिलेगा लेकिन बाद में कुछ परेशानी हो सकती है।