Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Tulsi Vivah 2026 Kab Hai Tulsi Vivah Tulsi Shaligram Marriage Date Shubh Muhurat in Hindi

तुलसी-शालिग्राम विवाह 2026: कब है तुलसी विवाह 20 या 21 नवंबर ? जानिए पूजा शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Mon, 16 Nov 2026 02:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Nov 2026 02:42 PM IST
सार

हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व होता है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने पर शालिग्राम और तुलसी का विवाह होता है। आइए जानते हैं इस साल कब है तुलसी विवाह?

विज्ञापन
Tulsi Vivah 2026 Kab Hai Tulsi Vivah Tulsi Shaligram Marriage Date Shubh  Muhurat in Hindi
तुलसी विवाह का धार्मिक महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व होता है। इस माह में दीपावली समेत कई बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। इस माह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप और माता तुलसी का विवाह बड़े ही धूम-धाम और विधि-विधान के साथ कराया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चार माह की योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी पर जागते हैं और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। देवउठनी एकादशी पर घर और मंदिरों में लगे तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह सजाया जाता है और विवाह की तैयारियां शुरू होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है तुलसी विवाह, महत्व और पूजा शुभ मुहूर्त। 

विज्ञापन


कब है तुलसी विवाह?
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह की परंपरा है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु जागते हैं और फिर शालिग्राम संग तुलसी विवाह होता है। इस बार द्वादशी तिथि 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी, जिसका समापन  22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर होगा। इस तरह से उदयातिथि के अनुसार तुलसी विवाह 21 नवंबर को होगा। 
विज्ञापन


तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा ?
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु जागते हैं, फिर सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य दोबारा से शुरू हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी विवाह का सबसे अच्छा समय गोधूलि बेला में करने का विधान होता है। ऐसे में 21 नवंबर को गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 24 मिनट से लेकर 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस समयावधि में तुलसी माता और भगवान शालिग्राम की पूजा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों करते हैं तुलसी विवाह?
हिंदू धर्म में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस तिथि पर हर वर्ष भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप और तुलसी का विवाह होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, वहीं शालिग्राम भगवान विष्णु का स्वरूप हैं। कथा के अनुसार माता तुलसी पूर्व जन्म में वृंदा के रूप जन्म लिया था और भगवान विष्णु ने अगले जन्म में तुलसी के रूप में पूजनीय के साथ-साथ शालिग्राम संग विवाह का वरदान दिया था। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी और शालिग्राम संग विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि और परिवार में खुशहाली आती है। 

देवउठनी एकादशी 2026: 19 या 20 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और 4 सरल उपाय

कार्तिक पूर्णिमा: कब है कार्तिक पूर्णिमा और इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा क्यों कहते हैं? जानें दीपदान का महत्व

देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर? जानिए महत्व और पूजा शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed