फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sakat Chauth 2023 Moon Rising Time How To Open The Fast If The Moon Is Not Visible News in Hindi

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ पर बादलों के कारण न दिखे चंद्रमा तो व्रती महिलाएं करें ये काम

Tue, 10 Jan 2023 10:12 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 10 Jan 2023 10:12 AM IST
सार

Sakat Chauth 2023 Moon Rising Time Today: आज यानी 10 जनवरी 2023 को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। सकट चौथ का पर्व गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश को समर्पित है। आज के दिन महिलाएं सकट चौथ का व्रत रखती हैं और संतान की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

विज्ञापन
Sakat Chauth 2023 Moon Rising Time How To Open The Fast If The Moon Is Not Visible News in Hindi
सकट चौथ पर बादलों के कारण न दिखे चंद्रमा तो व्रती महिलाएं करें ये काम - फोटो : pexel

विस्तार

Sakat Chauth 2023 Moon Rising Time Today: आज यानी 10 जनवरी 2023 को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। सकट चौथ का पर्व गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश को समर्पित है। आज के दिन महिलाएं सकट चौथ का व्रत रखती हैं और संतान की लंबी उम्र की कामना करती हैं। सकट चौथ व्रत तभी पूरा होता है जब गणेश जी की पूजा के बाद चांद के दर्शन करते हुए उन्हें अर्घ्य दिया जाए। बिना चंद्रमा को अर्घ्य दिए पूजा अधूरी मानी जाती है। मान्यता है कि व्रत खोलने से पहले चंद्र दर्शन बेहद जरूरी है, लेकिन धुंध और बादल के चलते यदि चांद नहीं दिखाई दे तो महिलाएं परेशान हो जाती हैं। यदि आपने भी आज सकट चौथ का व्रत रखा है और चंद्र दर्शन को लेकर आपके भी मन में सवाल है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि चांद नहीं दिखाई दे तब भी आप अपने व्रत का पारण कर सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं क्या है वे उपाय...  

विज्ञापन


Sakat Chauth 2023: सकट चौथ व्रत के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

विज्ञापन
  • आज रात में यदि चंद्रमा दिखाई न दे तब भी शुभ मुहूर्त में ही पूजा करें। इसके लिए चौकी सजाएं। उस पर लाल कपड़े के ऊपर चावल से चांद की आकृति बनाएं। ओम चतुर्थ चंद्राय नमः मंत्र का जाप कर चंद्रमा का आह्वान करने के बाद विधि-विधान से पूजन कर व्रत पूरा कर सकती हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ज्योतिष के अनुसार, यदि चांद न दिखाई दे तो भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन कर सकते हैं। फिर चंद्रमा की पूजा करके क्षमा याचना करते हुए व्रत का पारण करें।  
  • इसके अलावा चंद्रोदय का सही समय जानकर करीबियों से फोन करके पूछें कि चांद किस तरफ निकलता है। उस दिशा में मुंह करके अपनी पूजा करें और चंद्र देव से क्षमा याचना करें। 
  • इसके अलावा अपने करीबियों से चांद की तस्वीर मंगवाकर या वीडियो कॉल के जरिए उसके दर्शन कर महिलाएं व्रत खोल सकती हैं। 
  • चांद के दर्शन न होने पर आप थाली में चावल लेकर उसे चांद का आकार देकर अर्घ्य दे सकती हैं। इसके अलावा आप बड़े बुजुर्गों के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोल सकते हैं। साथ ही अगले चौथ पर चंद्र दर्शन का संकल्प अवश्य लें।

Sakat Chauth 2023: सुख-समृद्धि के लिए सकट चौथ पर करें ये उपाय, गणेश जी की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना
 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed