फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   mahashivratri 2024 date these flowers and mahashivratri 2024, maha sh to worship lord shiva to fullfill wishes

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर शिवजी को अर्पित करें ये पुष्प, पूरी होगी हर एक मनोकामना

Thu, 07 Mar 2024 12:50 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 07 Mar 2024 12:50 PM IST
सार

समस्त मनोरथों को पूर्ण करने की शक्ति शिवलिंग के अभिषेक में समाहित है। शिवलिंग का पूजन-अभिषेक करने से सभी देवी-देवताओं के अभिषेक का फल उसी क्षण प्राप्त हो जाता है।

विज्ञापन
mahashivratri 2024 date these flowers and mahashivratri 2024, maha sh to worship lord shiva to fullfill wishes
MahaShivratri 2024: शमीपत्रों से भगवान शिव का पूजन करके मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर लेता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Maha Shivratri 2024:  महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को है। शिवपुराण में महाशिवरात्रि का माहात्म्य सिद्ध करते हुए कहा गया है कि जो प्राणी इस दिन निराहार और जितेन्द्रिय होकर शिवजी की उपासना करता है। वह वर्ष भर किए उपवासों से कई गुणा पुण्य की प्राप्ति कर लेता है। शिवपुराण की कोटि रूद्र संहिता के अनुसार, शिवरात्रि सभी पापों का नाश करने वाली और पुण्य फलदाई मानी गई है। इसलिए इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है। इस चराचर जगत के आदि और अंत शिव ही हैं। पृथ्वीलोक पर इनके श्रीरुद्ररूप की पूजा सर्वाधिक होती है। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि देव, दनुज, ऋषि, महर्षि, योगीन्द्र, मुनींद्र, सिद्ध, गन्धर्व ही नहीं,अपितु ब्रह्मा-विष्णु तक इन महादेव की उपासना करते हैं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के तो ये आराध्य ही हैं। शास्त्रों का कथन है कि 'शिवः अभिषेक प्रियः' अर्थात कल्याणकारी शिव को अभिषेक अत्यंत प्रिय है। समस्त मनोरथों को पूर्ण करने की शक्ति शिवलिंग के अभिषेक में समाहित है। शिवलिंग का पूजन-अभिषेक करने से सभी देवी-देवताओं के अभिषेक का फल उसी क्षण प्राप्त हो जाता है।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर मनोकामना के अनुसार करें शिवजी का अभिषेक
  • शिवपुराण में बताया गया है कि शिव को अर्पित किए जाने वाले द्रव्यों के शुभफल भी अलग-अलग होते हैं। शिवलिंग पर जलधारा अर्पित करने से ज्वर की शांति और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • विज्ञापन
  • वंश विस्तार के लिए शिवलिंग पर उनके सहस्रनाम मंत्रों से घी की धारा चढ़ानी चाहिए।
  • कुशाग्र बुद्धि के लिए विद्यार्थियों को शर्करा मिश्रित दुग्ध की धारा चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने पर बृहस्पति के समान उत्तम बुद्धि प्राप्त हो जाती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दूध से उत्तम संतान की प्राप्ति और जब तन-मन में अकारण ही उच्चाटन होने लगे, कहीं भी प्रेम न रहे,दुःख बढ़ जाए और घर में सदैव कलह रहे तब शिवजी पर दूध की धारा चढ़ाने से सारा दुःख नष्ट हो जाता है।
  • विवाह की इच्छा रखने वालों को जल, दूध, बेलपत्र, गंगाजल, शमीपत्र, नारियल पानी, भांग, खोये की मिठाई और गुलाबी रंग के गुलाल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। 
  • गन्ने के रस से यश, शहद से कर्जमुक्ति, कुश के जल से रोगमुक्ति, पंचामृत से अष्टलक्ष्मी व तीर्थों के जल से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • गंगाजल से अभिषेक करने पर भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।

महाशिवरात्रि पर इन पुष्यों को अर्पित करने से होगी हर मनोकामना पूरी
  • शास्त्रों के अनुसार भोलेनाथ की पूजा में चढ़ने वाले अलग-अलग प्रकार के पुष्पों का फल भी अलग-अलग प्राप्त होता है।
  • चमेली के सुगन्धित पुष्पों से शिव की पूजा करके मनुष्य वाहनों को उपलब्ध करता है।
  • अलसी के फूलों से महादेव जी का पूजन करने वाला व्यक्ति भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
  • शमीपत्रों से पूजन करके मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर लेता हैं।
  • मदार पुष्प अर्पित करने से नेत्र और ह्रदय विकार दूर होते हैं।
  • धतूरे से विषैले जीवों से खतरा नहीं रहता। 
  • बेला के पुष्पों से पूजन करने पर भगवान शिव मनोनुकूल पति/पत्नी प्रदान करते हैं।
  • वहीं जूही के फूलों से पूजा की जाए तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
  • कनेर के पुष्प अर्पित करने से सुंदर वस्त्रों की प्राप्ति और हरसिंगार के फूलों से पूजा करने पर सुख-संपत्ति की वृद्धि होती है। 
  • राई के फूल चढाने पर शत्रु परास्त होते हैं।
  • बिल्वपत्र चढ़ाने पर मनुष्य अपनी सारी काम्य वस्तुएं प्राप्त कर लेता है।
यह भी पढ़ें-
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ, जानें दोनों की पूजा का अलग-अलग मुहूर्त
Rudrabhishek: मनचाहा वरदान चाहते हैं तो महाशिवरात्रि पर इन चीजों से करें रुद्राभिषेक, प्रसन्न होंगे भोले शंकर
Mahashivratri 2024: शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 7 चीजें, नहीं मिलता पूजा का पूर्ण फल
MahaShivratri 2024: शिवजी के शीश पर क्यों सुशोभित हैं चंद्रमा? जानिए दो रोचक पौराणिक कथाएं
MahaShivratri 2024: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास है इस बार की महाशिवरात्रि, बन रहे कई दुर्लभ संयोग
MahaShivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें शिव चालीसा का पाठ, मन की सभी मुरादें होंगी पूरी
Mahashivratri Puja Samagri: आने वाला है महाशिवरात्रि का पावन पर्व, आज ही नोट कर लें पूजा की संपूर्ण सामग्री
Mahashivratri 2024: 8 या 9 मार्च, कब है महाशिवरात्रि? यहां जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
Mahashivratri 2024: 8 मार्च को महाशिवरात्रि, जानिए शिवलिंग पूजन का महत्व और पूजाविधि
Mahashivratri 2024: भोले बाबा को प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर जरूर लगाएं इनका भोग
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed