फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Mahashivratri and shukra pradosh vrat 2024 date shubh muhurat and puja vidhi

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ, जानें दोनों की पूजा का अलग-अलग मुहूर्त

Thu, 07 Mar 2024 09:14 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 07 Mar 2024 09:14 AM IST
सार

Mahashivratri and shukra pradosh vrat 2024: इस बार तिथियों के संयोग के कारण फाल्गुन की त्रयोदशी तिथि और महाशिवरात्रि की पूजा का निशिता मुहूर्त एक ही दिन है। ऐसे में इस बार एक व्रत से दोगुना लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
Mahashivratri and shukra pradosh vrat 2024 date shubh muhurat and puja vidhi
Mahashivratri 2022 - फोटो : iStock

विस्तार

Mahashivratri and shukra pradosh vrat 2024: इस साल महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ है। ये दोनों ही पर्व भगवान भोलेनाथ को समर्पित हैं। वैसे तो इन दोनों पर्व की तिथियां अलग-अलग होती हैं। प्रत्येक माह में त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है, जबकि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है, लेकिन इस बार तिथियों के संयोग के कारण फाल्गुन की त्रयोदशी तिथि और महाशिवरात्रि की पूजा का निशिता मुहूर्त एक ही दिन है। ऐसे में इस बार एक व्रत से दोगुना लाभ प्राप्त किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं 08 मार्च को महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है... 

विज्ञापन


फाल्गुन शुक्र प्रदोष व्रत 2024
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 08 मार्च को देर रात 01 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 08 मार्च को ही रात 09 बजकर 57 मिनट तक मान्य है। उसके बाद से महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो रही है। प्रदोष काल की पूजा मुहूर्त के आधार पर 8 मार्च को ही प्रदोष व्रत है। 
विज्ञापन


शुक्र प्रदोष व्रत 2024 पूजा मुहूर्त
8 मार्च को शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 52 मिनट तक है।

महाशिवरात्रि की पूजा का मुहूर्त
महाशिवरात्रि 2024 पूजा मुहूर्त 8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा का समय शाम के समय 06 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 28 मिनट तक है। इसके अलावा चार प्रहर का मुहूर्त इस प्रकार है-
विज्ञापन
विज्ञापन


महाशिवरात्रि 2024 चार प्रहर मुहूर्त

  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06 बजकर 25 मिनट से रात 09 बजकर 28 मिनट तक
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - रात 09 बजकर 28 मिनट से 9 मार्च को रात 12 बजकर 31 मिनट तक
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - रात 12 बजकर 31 मिनट से प्रातः 03 बजकर 34 मिनट तक
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - प्रात: 03.34 से प्रात: 06:37


निशिता काल मुहूर्त - रात में 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक (9 मार्च 2024)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed