Karwa Chauth 2024 Vastu Tips: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवा चौथ पर अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स
हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस वर्ष करवा चौथ रविवार, 20 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा।
विस्तार
Karwa Chauth 2024 in Hindi: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस वर्ष करवा चौथ रविवार, 20 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा।
करवा चौथ पूजा तभी सफल होती है जब इसे नियमों और अनुष्ठानों के अनुसार किया जाता है। करवा चौथ की पूजा करते समय न केवल सभी नियमों का बल्कि वास्तु शास्त्र के नियमों का भी पालन करें। इन वास्तु नियमों का पालन करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और आपका वैवाहिक जीवन मजबूत होगा। जानिए करवा चौथ से जुड़े वास्तु नियम-
Narak Chaturdashi 2024: कब मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी? जानें इस दिन क्या करें, क्या नहीं
Dhanteras 2024 Date: 29 या 30 अक्तूबर कब है धनतेरस? जानें धन्वंतरि पूजन का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ वास्तु नियम
- सरगी के साथ करवा चौथ की शुरुआत हो जाती है। जो विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं वह सूर्योदय से पूर्व स्नान करने बाद सरगी करती है और फिर व्रत का संकल्प लेती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सरगी करने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सर्वोत्तम है। इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा आती है और व्रत सफल होता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा करते समय दिशा का ध्यान रखना जरूरी है। इसी तरह करवा चौथ की पूजा करते समय इसकी दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। करवा चौथ की पूजा कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके न करें। प्रार्थना करते समय अपना मुख उत्तर या पूर्व की ओर करें।
- करवा चौथ व्रत की कथा पढ़ने या सुनने के बाद ही करवा चौथ का व्रत पूरा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप करवा चौथ की व्रत कथा पढ़ें या सुनें तो आपका मुख उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
इन नियमों का भी करें पालन
- चंद्रोदय के बाद उत्तर पश्चिम दिशा में चंद्रमा को अर्घ्य दें।
- जल को दूध में मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।
- थाली पूजा के दौरान एक कलश में जल, लाल सिन्दूर, फूल, मिठाई और दीपक रखें।
- करवा चौथ के दिन महिलाओं को लाल या पीली चूड़ियां पहननी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.
