फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Narak Chaturdashi 2024 Date Time Do and Donts on Kartik Month

Narak Chaturdashi 2024: सर्वार्थ सिद्धि योग में नरक चतुर्दशी, जानें क्या करें, क्या नहीं

Wed, 30 Oct 2024 07:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 07:41 AM IST
सार

नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस साल नरक चतुर्दशी 31 अक्तूबर को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में यह त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है। 

विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2024 Date Time Do and Donts on Kartik Month
narak chaturdashi 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Narak Chaturdashi 2024: नरक चतुर्दशी का पर्व आज यानी 30 अक्तूबर को मनाया जाएगा। नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में यह त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है। यह पर्व दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है और इसे हम रूप चौदस भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्री कृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था और 16,000 महिलाओं को उसकी कैद से मुक्त कराया था।

विज्ञापन

पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 30 अक्तूबर को दोपहर 1:15 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 31 अक्तूबर को दोपहर 3:52 बजे समाप्त होगी। ऐसे में नरक चतुर्दशी पर्व 31 अक्तूबर 2024 को उदयातिथि में होगा। मनाया है। इस दिन यमराज की भी पूजा की जाती है और घर में दीपक जलाए जाते हैं। इस दिन विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Narak Chaturdashi 2024 Date Time Do and Donts on Kartik Month
Narak Chaturdashi 2024 - फोटो : adobe stock

नरक चतुर्दशी पर जरूर करें ये काम 

  • इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके माथे पर तिलक लगाना चाहिए।
  • नरक चतुर्दशी के दिन यम के नाम का दीपक जलाना, जो इस दिन यम की पूजा करता है, उसे शुभ माना जाता है और अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है।
  • इस दिन से स्नान से पूर्व अपने पूरे शरीर पर तेल से मालिश करें। ऐसा कहा जाता है कि चतुर्दशी को  तेल में देवी लक्ष्मी का वास होता है और देवी की कृपा प्राप्त होती है।
  • इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है और इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
  • इस दिन घर के अलग-अलग हिस्सों में 14 दीपक जलाकर रखे जाते हैं।

Narak Chaturdashi 2024 Date Time Do and Donts on Kartik Month
Narak Chaturdashi 2024 - फोटो : freepik

नरक चतुर्दशी इन काम को करने से बचें 

  • नरक चतुर्दशी के दिन भगवान यमराज की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन किसी भी जीव की हत्या न करें।
  • इस दिन घर की दक्षिण दिशा को गंदा नम रखें। 
  • इस दिन तेल का दान नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
  • इस दिन आम तौर पर मांसाहार खाने से बचना चाहिए।
  • इस दिन देर तक नहीं सोना चाहिए, नहीं तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। देर तक सोने से घर में दरिद्रता आती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed