फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2024 Date: 29 या 30 अक्तूबर कब है धनतेरस? जानें धन्वंतरि पूजन का शुभ मुहूर्त

Sun, 27 Oct 2024 07:42 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 27 Oct 2024 07:42 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2024 kab hai date time dhanvantari puja vidhi muhurat in hindi
धनतेरस 2024 तिथि - फोटो : Amar Ujala

Dhanvantari Puja 2024 Date: दीपों का महा उत्सव दीपावली आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। लोग महीने भर पहले से इस पर्व की तैयारियां शुरू कर देते हैं। पांच दिवसीय इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। हर साल धनतेरस का त्योहार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से जातक को आरोग्य की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करने से धन लाभ होता है। 



धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, इस बार धनतेरस मनाने की तारीख को लेकर लोगों में काफी दुविधा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर धनतेरस का सही डेट क्या है। किस मुहूर्त में भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी। साथ ही जानेंगे कि धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ समय क्या है।

Dhanteras 2024 kab hai date time dhanvantari puja vidhi muhurat in hindi
धनतेरस 2024 तिथि - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस 2024 तिथि
पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर, मंगलवार को सुबह 10:32 मिनट पर होगी और इसका समापन 30 अक्तूबर को दोपहर 01:15 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। 
Dhanteras 2024 kab hai date time dhanvantari puja vidhi muhurat in hindi
धनतेरस 2024 तिथि - फोटो : freepik
धनतेरस पर खरीदें ये चीजें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर में झाड़ू लाना बहुत शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में बरकत होती है और सभी तरह की आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। धनतेरस के शुभ अवसर पर बर्तन और सोने-चांदी की खरीदारी भी शुभता लाती है। साथ ही इस दिन  वाहन और जमीन-जायदाद का भी सौदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2024 kab hai date time dhanvantari puja vidhi muhurat in hindi
धनतेरस 2024 तिथि - फोटो : freepik
धन्वंतरि पूजा का शुभ मुहूर्त 
दृक पंचांग के अनुसार, इस साल धन्वन्तरि पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातःकाल 06:31 बजे से लेकर 08:44 बजे तक रहेगा। वहीं धनतेरस पूजा मुहूर्त शाम को 06:31 बजे से 08:12 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि- 01 घण्टा 41 मिनट रहेगी।
 
विज्ञापन
Dhanteras 2024 kab hai date time dhanvantari puja vidhi muhurat in hindi
धनतेरस 2024 तिथि - फोटो : freepik

धनतेरस पूजा विधि
धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में धन्वंतरि देव और मां लक्ष्मी के साथ ही कुबेर देवता की तस्वीर या मूर्तियों की स्थापना करें। इसके बाद कुबेर देव और धन्वंतरि देव की पूजा करें। इसके बाद घी का दिया जलाएं और शाम में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। इस दिन धन्वंतरि देव को पीली मिठाई का भोग लगाएं और मंत्रों का जाप करके आरती करें।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed