फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Holika Dahan 2024 Upay Offer These Things to Fire Fulfill All Wishes in Hindi

Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर जरूर करें ये उपाय, मिलेगी आर्थिक तंगी से छुटकारा

Sat, 23 Mar 2024 03:58 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 23 Mar 2024 03:58 PM IST
सार

धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन में सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कुछ  उपाय करने से जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आती है।

विज्ञापन
Holika Dahan 2024 Upay Offer These Things to Fire Fulfill All Wishes in Hindi
रंगों वाली होली से पूर्व होलिका दहन का विधान किया जाता है जिसका शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है।

विस्तार

Holi 2024: होली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है फिर इसके अगले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर रंगों वाली होली खेली जाती है। होली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाने की पररंपरा है। इस वर्ष होलिका दहन 24 मार्च को है फिर 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। रंगों वाली होली से पूर्व होलिका दहन का विधान किया जाता है जिसका शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन में सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कुछ  उपाय करने से जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं होलिका दहन पर क्या उपाय करना शुभ माना गया है। 

विज्ञापन


होलिका दहन पूजन सामग्री
गेंहू की बालियां, चने की बालियां, कच्चा सूत, अक्षत, रोली, गुलाल, हल्दी, फल-फूल, गुड़, बताशे, पान के पत्ते, उपले और एक लोटा जल।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 
पंचांग की गणना के मुताबिक होलिका दहन 24 मार्च को रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा। जो यह मध्यरात्रि 25 मार्च को  12 बजकर 23 मिनट तक चलेगा। 

होलिका दहन उपाय

  • होलिका दहन से पहले पान के पत्ते लें। होलिका दहन के दौरान अग्नि की 7  परिक्रमा करें। परिक्रमा पूरी होने के बाद इस पान का पत्ता माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए होलिका में अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और जीवन में धन- वैभव की प्राप्ति होगी।
  • विज्ञापन
  • धुलंडी के दिन सुबह-सुबह एक पात्र में हल्दी घोलकर या फिर पीले रंग का गुलाल मुख्य द्वार के दोनों कोनों पर छिड़का जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कभी धन की कमी नहीं होती।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • होलिका दहन के अगले दिन सबसे पहेल उठकर स्नान कर स्वच्छ होकर अपने इष्टदेव का पूजन कर उनको गुलाल अर्पित करें। यह उपाय करने से ग्रह दोष, वास्तु दोष समाप्त हो जाता है और घर में शांति आती है।
  • होलिका दहन के समय गेहूं, जौ और चने की हरी बालियों को लेकर पवित्र अग्नि में समर्पित करना चाहिए ऐसा करने से घर में समृद्धि का आगमन होता है।
  • छात्रों को होलिका दहन पर पान, नारियल और सुपारी को होलिका दहन की अग्नि में समर्पित करना चाहिए। इस उपाय से छात्रों को जरूर लाभ मिल सकता है।
  • धुलंडी के दिन सुबह सबसे पहले गोमाता के चरणों में गुलाल डालकर उनका आशीर्वाद लें सभी देवताओं का आशीर्वाद लें। उसके बाद गाय को हरा चारा, रोटी,गुड़ आदि खिलाएं,ऐसा करने से सुख-समृद्धि आएगी।

Holi 2024: होली पर बन रहा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशि वालों को धन लाभ और भाग्योदय के प्रबल योग
Holika Dahan 2024: कब जलेगी होलिका? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Vastu Tips: होली के शुभ अवसर पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, साल भर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed