फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Holika Dahan 2024 date and shubh muhurat in hindi

Holika Dahan 2024: कब जलेगी होलिका? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Mon, 18 Mar 2024 07:25 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 18 Mar 2024 07:25 AM IST
सार

Holika Dahan 2024: होली की ही तरह होलिका दहन का बहुत ज्यादा महत्व होता है। इसके लिए कुछ दिन पहले से एक जगह पर लकड़ियां और खरपतवार इकठ्ठा किए जाते हैं। फिर होलिका दहन की रात गोबर के कंडों और उपलों को डालकर परिक्रमा किया जाता है फिर होलिका की अग्नि जलाई जाती है। 

विज्ञापन
Holika Dahan 2024 date and shubh muhurat in hindi
कब जलेगी होलिका? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

विस्तार

Holika Dahan 2024: हिंदू धर्म में होली के पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम को होलिका जलाई जाती है और फिर अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है। होली की ही तरह होलिका दहन का बहुत ज्यादा महत्व होता है। इसके लिए कुछ दिन पहले से एक जगह पर लकड़ियां और खरपतवार इकठ्ठा किए जाते हैं। फिर होलिका दहन की रात गोबर के कंडों और उपलों को डालकर परिक्रमा किया जाता है फिर होलिका की अग्नि जलाई जाती है। लेकिन होलिका दहन से पहले मुहूर्त देखना अनिवार्य होता है। बिना मुहूर्त के होलिका दहन नहीं करना चाहिए। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है...  

विज्ञापन


Holika Dahan 2024: इन लोगों को भूल से भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, भविष्य में होती है परेशानी
विज्ञापन


होलिका दहन कब है?
इस साल 25 मार्च को होली खेली जाएगी। वहीं उसके एक दिन पहले यानी 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। 

होलिका 2024 दहन शुभ मुहूर्त 
भद्राकाल काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं होता है और इस साल होलिका दहन की शाम भद्रा का साया है। 24 मार्च को भद्राकाल रात्रि 11 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है, इसलिए होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से लेकर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसी बीच में आप होलिका दहन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होलिका दहन के दिन क्या करें और क्या नहीं?

  • होलिका दहन के दिन किसी को धन उधार न दें, क्योंकि ये शुभ नहीं माना जाता है। 
  • होलिका दहन की पूजा करते समय पीले या सफेद रंग के कपड़े न पहनें। 
  • महिलाएं होलिका दहन की शाम या पूजा करते समय अपने बालों को खुला न छोड़ें। 
  • इस दिन नकारात्मक शक्तियां प्रबल होती हैं। ऐसे में होलिका दहन की रात को सड़क पर पड़ी किसी भी वस्तु को न छुएं। 
  • नवविवाहित महिलाएं होलिका दहन की अग्नि को जलते हुए न देखें। 
  • होलिका दहन के समय अपने अंदर की बुराइयों को जलाने की प्रभु से प्रार्थना करनी चाहिए। 
  • होलिका जलाने से पहले होलिका पूजा का बहुत महत्व है।  
  • इस दिन सही मुहूर्त पर पूजा करनी चाहिए। 
  • इस दिन घी का दीपक जलाकर अपने घर की उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से आपके घर में शांति और समृद्धि आती है। 

Holi 2024: चंद्र ग्रहण के साए में होली, जानिए त्योहार पर क्या होगा इसका प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed