फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Holi 2024 Vastu Tips 5 Things To Bring Home This Holi

Vastu Tips: होली के शुभ अवसर पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, साल भर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Fri, 15 Mar 2024 12:10 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 15 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Holi 2024 Vastu Tips 5 Things To Bring Home This Holi
होली 2024 - फोटो : अमर उजाला

Holi 2024: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है। हिंदू धर्म में होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस वर्ष होली 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन विधि अनुसार पूजा करने का विधान है। हालांकि, कुछ लोग पारिवारिक समस्याओं से निजात पाने के लिए होली पर कुछ उपाय भी करते हैं। इसके अलावा होली पर कुछ चीजों की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है। इन चीजों को घर लाने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और किसी प्रकार के कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है। होली के शुभ अवसर पर वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में लगे दोषों का भी निवारण होता है। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है या घर में बरकत नहीं आती है। ऐसे में होली के दिन घर में कुछ चीजों को लाने से जीवन से नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है। आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

विज्ञापन

चांदी का सिक्का
वास्तु के अनुसार, होली की खरीदारी के दौरान चांदी का सिक्का खरीदना शुभ होता है। आप होली के दिन इसकी पूजा करने के बाद सिक्के को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानी दूर होती है।

बंदनवार
होली के शुभ अवसर पर आप आम या अशोक के पत्ते का बंदनवार लेकर आ सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि मुख्य द्वार पर बंदनवार घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकता है।

बांस का पौधा
यदि आप होली के दिन बांस का पौधा लेकर आएं, तो ये बड़ा ही शुभ होगा। हालांकि, इसमें सात या ग्यारह स्टिक ही हों, इस बात का ध्यान रखें। बांस के पौधे को बहुत ही भाग्यवर्धक माना जाता है।

कछुआ
वास्तु के अनुसार होली पर आप धातु से बना कछुआ भी घर के लिए ला सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कछुए की पीठ पर श्री यंत्र या कुबेर यंत्र लिखा हो।

पिरामिड
मान्यता है कि पिरामिड में धन को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता होती है। जहां पर भी पिरामिड होता है, वहां अपार धन की प्राप्ति के मार्ग स्वतः ही खुल जाते हैं। आप होली पर पिरामिड की भी खरीदारी कर सकते हैं। 

Holi ke Upay: इस बार होली पर करें ये 5 उपाय, मिलेगी सफलता, मनोकामना भी होगी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed