{"_id":"6582868380e1cd47d30561f8","slug":"guru-pushya-yoga-nakshatra-2023-importance-do-and-dont-in-hindi-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guru Pushya Yog 2023: आज है गुरु पुष्य योग, जानें शुभ कार्य करने का मुहूर्त और महत्व","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Guru Pushya Yog 2023: आज है गुरु पुष्य योग, जानें शुभ कार्य करने का मुहूर्त और महत्व
Fri, 29 Dec 2023 12:25 AM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:25 AM IST
सार
29 दिसंबर 2023 को इस साल का आखिरी गुरु पुष्य योग है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता और शुभता में वृद्धि होने के साथ साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।
विज्ञापन
Guru Pushya Yoga Nakshatra 2023
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Guru Pushya Yoga 2023: आज यानी 29 दिसंबर 2023 को इस साल का आखिरी गुरु पुष्य योग है। गुरुवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र पड़ता है तो गुरु पुष्य योग का शुभ योग बनता है। इस योग को गुरु पुष्य अमृत योग भी कहा जाता है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता और शुभता में वृद्धि होने के साथ साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। गुरु पुष्य नक्षत्र का दिन खरीदारी, व्यापार व बही खातों के लिए काफी शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र को देवताओं के द्वारा पूजे जाना वाला नक्षत्र माना गया है। आइए जानते हैं इस साल गुरु पुष्य नक्षत्र 2023 की तिथि, मुहूर्त और इसमें क्या करें।
विज्ञापन
गुरु पुष्य नक्षत्र 2023 दिसंबर तिथि
गुरु पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 29 दिसंबर 2023, देर रात 01:05 पर होगी और इसकी समाप्ति 30 दिसंबर 2023 को तड़के 03:10 पर होगी। 29 दिसंबर को पूरे दिन खरीदारी के शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
गुरु पुष्य नक्षत्र का महत्व
गुरु पुष्य योग में सोना खरीदने का सबसे अधिक महत्व है। लोगों का मानना है कि सोने में निवेश करने का यह आदर्श समय है। उनमें से कुछ नए व्यवसाय शुरू करने के लिए इस योग का उपयोग करने के बारे में भी सोचते हैं। यह लाभकारी योग आमतौर पर साल में दो या तीन बार भी होता है। इस दिन को गुरु पुष्य नक्षत्र के रूप में मनाया जाता है। गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने पर गुरु पुष्य योग बनता है। और परिणामस्वरूप, यह दिन विशेष रूप से भाग्यशाली माना जाता है। हिंदू देवी लक्ष्मी की आराधना करते हैं और उनकी कृपा मिलती है। कुछ लोगों का मानना है कि उस दिन अमृत योग भी बनता है।
विज्ञापन
गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या करें
- नए कार्य की शुरुआत, भूमि-भवन, वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, बही खाते आदि की खरीदी के लिए गुरु पुष्य योग सर्वश्रेष्ठ हैं।
- इस नक्षत्र में की गई खरीदी स्थायी समृद्धि प्रदान करती है।
- इसके अलावा पुष्य नक्षत्र में गुरु से संबंधी चीजें जैसे सोना, पीतल का हाथी, दक्षिणावर्ती शंख खरीदने से लक्ष्मी आकर्षित होती है।
- नई प्रॉपर्टी की खरीद या फ्लैट बुक कराना फायदेमंद रहेगा।
- गुरु पुष्य योग के दिन खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं तो श्रीसूक्त का पाठ करें।
यह भी पढ़ें-
29 दिसंबर 2023 को इस साल का आखिरी गुरु पुष्य योग है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता और शुभता में वृद्धि होने के साथ साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।