नवंबर में रहेगी त्योहारों की रौनक, यहां देखें अहोई अष्टमी, धनतेरस-दिवाली से लेकर देवउठनी एकादशी तक पूरी लिस्ट
November Vrat Tyohar 2026 Dates And List: नवंबर 2026 में दिवाली, धनतेरस, भाई दूज, छठ पूजा और देवउठनी एकादशी समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। यहां जानें सभी व्रत और त्योहारों की सही तिथियां और उनका धार्मिक महत्व।
विस्तार
November Vrat Tyohar 2026 Dates And List: नवंबर का महीना कई शुभ संयोगों के साथ शुरू होने वाला है। व्रत और त्योहारों के लिहाज से यह माह बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान कई प्रमुख धार्मिक पर्व मनाए जाएंगे, जिनका हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। नवंबर में दिवाली, धनतेरस, भाई दूज, छठ पूजा और देवउठनी एकादशी जैसे बड़े त्योहारों की रौनक देखने को मिलेगी। इन पर्वों पर घरों में पूजा-पाठ, दीपदान और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। वहीं, कई व्रत सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना के लिए रखे जाएंगे। ऐसे में त्योहारों की तैयारियों के साथ उनकी सही तिथियों और पूजा के महत्व को जानना भी जरूरी है। आइए जानते हैं नवंबर 2026 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी सूची, ताकि आप पहले से ही इनकी तैयारी कर सकें।
- 1 नवंबर 2026: अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी
- 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी, गोवत्स द्वादशी
- 6 नवंबर 2026: धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीपम, शुक्र प्रदोष व्रत
- 7 नवंबर 2026: काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
- 8 नवंबर 2026: दीवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, केदार गौरी व्रत, कमला जयंती
- 9 नवंबर 2026: अन्वाधान, कार्तिक अमावस्या
- 10 नवंबर 2026: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, गुजराती नववर्ष
- 11 नवंबर 2026: भाईदूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन
- 13 नवंबर 2026: छठ पर्व की शुरुआत, नागुला चविथी, लाभ चतुर्थी
- 14 नवंबर 2026: लाभ पंचमी
- 15 नवंबर 2026: छठ पूजा का दूसरा दिन, स्कंद षष्ठी
- 16 नवंबर 2026: वृश्चिक संक्रांति, जैन अष्टाह्निका प्रारंभ
- 17 नवंबर 2026: गोपाष्टमी, मंडला पूजा प्रारंभ, मासिक दुर्गाष्टमी
- 18 नवंबर 2026: अक्षय नवमी, आंवला नवमी, जगद्धात्री पूजा
- 20 नवंबर 2026: देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ
- 21 नवंबर 2026: तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी, वैष्णव देवोत्थान एकादशी
- 22 नवंबर 2026: विश्वेश्वर व्रत, रवि प्रदोष व्रत
- 23 नवंबर 2026: बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस (जैन)
- 24 नवंबर 2026: देव दीपावली, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, भीष्म पंचक समाप्त
- 25 नवंबर 2026: मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत (जैन), इष्टि
- 27 नवंबर 2026: गणाधिप संकष्टी, मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी
नवंबर 2026 में ग्रह गोचर की पूरी लिस्ट
- 31 अक्टूबर 2026: देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में गोचर कर चुके हैं और नवंबर में इसी राशि में रहेंगे।
- 6 नवंबर 2026: शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
- 12 नवंबर 2026: मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
- 13 नवंबर 2026: बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे।
- 14 नवंबर 2026: शुक्र तुला राशि में मार्गी होंगे।
- 16 नवंबर 2026: सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
- 22 नवंबर 2026: शुक्र कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
करवा चौथ 2026: पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने से पहले जान लें पूजा की पूरी सामग्री, यहां देखें लिस्ट
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।