फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya 2019 : सिर्फ सोना ही नहीं, इन सरल उपायों से भी मिलता है सुख-समृद्धि और सौभाग्य

Tue, 07 May 2019 08:11 AM IST
Madhukar Mishra पं. जयगोविन्द शास्त्री, ज्योर्तिविद्
पं. जयगोविन्द शास्त्री, ज्योर्तिविद् Published by: Madhukar Mishra Updated Tue, 07 May 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
Akshaya tritiya remedy which is so powerful than gold purchasing
Akshaya Tritiya 2019

स्कंद पुराण में वैशाख मास को ब्रह्मा जी ने सभी मासों में सर्वश्रेष्ठ बताया है। यह पावन मास माता की भांति सब जीवों को सदा अभीष्ट वस्तु प्रदान करने वाला है। इसी मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है अक्षय तृतीया। यह माता पार्वती की बनाई तिथि है। इसी दिन घोर तपस्या करके माता पार्वती ने महादेव को पति रूप में प्राप्त किया था और भगवान शिव ने प्रसन्न होकर माता पार्वती को यह आशीर्वाद दिया था कि इस दिन किसी भी प्राणी द्वारा मन-वचन और कर्म से किया गया पूजन और व्रत निष्फल नहीं जाएगा। 

Akshaya tritiya remedy which is so powerful than gold purchasing
Akshaya Tritiya 2019

अक्षय तृतीया का पौराणिक महत्व 

अक्षय तृतीया की पावन तिथि अबूझ मुहूर्त के रूप में जानी जाती है। इसी दिन भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है। यह सतयुग के आरंभ तिथि है। मान्यता है कि ब्रह्मा जी ने मैथुनी सृष्टि का सृजन इसी दिन किया था। जिसके फलस्वरूप अक्षय तिथि होने के कारण प्राणियों की वृद्धि दर वृद्धि होती रही है। 

Akshaya tritiya remedy which is so powerful than gold purchasing
Akshaya Tritiya 2019

अक्षय तृतीया का महाउपाय 

अक्षय तृतीया का सोना की खरीददारी से कोई संबंध नहीं है। मौजूदा समय में तमाम लोगों ने अक्षय तृतीया जैसे पावन पर्व को सोने के क्रय का पर्व बना दिया है, जो कि बिल्कुल सही नहीं है। यह अक्षय पुण्य प्रदान करने का महापर्व है। सुख-सौभाग्य और समृद्धि के लिए इस दिन बजाय सोना खरीदने के इन वस्तुओं का दान ज्यादा शुभ फल प्रदान करने वाला होता है। अक्षय तृतीया पर किसी को दिया गया पुस्तक दान, औषधि दान, अन्न दान, वस्त्र दान, कन्यादान अत्यंत शुभ फल प्रदान करने के साथ सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला है। अक्षय तृतीया के दिन मिलने वाला फल अक्षुण्य रहता है। 

07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya tritiya remedy which is so powerful than gold purchasing
Akshaya Tritiya 2019

इन कार्यों के लिए है अत्यंत शुभ

सुख-समृद्धि और सौभाग्यदायिनी अक्षय तृतीया सिर्फ भगवान शिव एवं पार्वती की पूजा कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए ही नहीं है, बल्कि यह वाहन खरीदने, वर-कन्या के मेल-मिलाप, वरीक्षा या सगाई, विवाह, द्विरागमन, मकान खरीदने, नये व्यापार के शुभारंभ, गुरु मंत्र प्राप्त करने, नए अनुबंध, नई दुकान खोलने, गृह प्रवेश समेत किसी भी नवीन कार्य के लिए भी शुभ है। सनातन धर्म के अनुसार 16 संस्कारों में से अधिकाधिक संस्कार इस दिन किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Akshaya tritiya remedy which is so powerful than gold purchasing
Akshaya Tritiya 2019

इस पूजन विधि से पाएं अक्षय पुण्य

अक्षय तृतीया के दिन प्रात:काल स्नान-ध्यान के पश्चात् भगवान शिव एवं पार्वती की मूर्ति की षोडषोपचार विधि से पूजा करके कोई भी आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। पूजा के पहले स्नान-ध्यान के पश्चात् शुद्ध आसन पर बैठें। इसके बाद भगवान शिव-पार्वती का भक्ति-भाव से 'ॐ पार्वती पतये नम:' अथवा 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र पढ़ते हुए पंचामृत से स्नान करवाएं। तत्पश्चात् वस्त्र चंदन यज्ञोपवीत गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, नारियल एवं ऋतुफल चढ़ाकर 'ॐ पां पार्वती देव्यै नम:' मंत्र से 11 बार स्तवन करें। यदि इसके अलावा आपको देवी का कोई मंत्र आता है, तो आप उसका भी साथ में पाठ कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed