फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP National President Nadda to visit Indore on Thursday; roadshow on the corridor.

इंदौर: गुरुवार को इंदौर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन, कॉरिडोर पर रोड शो

Wed, 16 Sep 2026 07:49 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 16 Sep 2026 07:49 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार को पहली बार इंदौर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर तक उनके स्वागत के लिए रोड शो होगा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर मंचों से कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। 

विज्ञापन
Indore: BJP National President Nadda to visit Indore on Thursday; roadshow on the corridor.
नितिन नबीन - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार को इंदौर आ रहे हैं। सुपर कॉरिडोर पर उनके स्वागत के लिए रोड शो किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ वे लोगों का अभिवादन करते हुए चलेंगे।

विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का इंदौर की परंपरा के अनुसार ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। सड़क के दोनों ओर मंचों से उनका स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन


सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी स्वागत में शामिल होंगे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भगवा साफे में, जबकि महिला मोर्चा की बहनें केसरिया वस्त्र पहनकर स्वागत में शामिल होंगी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नबीन के रथ के आगे चलेंगे। वहीं स्वागत कार्यक्रम में बैंड और ढोल-ताशे भी शामिल रहेंगे। कार्यकर्ता हाथों में भाजपा के ध्वज लेकर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एयरपोर्ट पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता नबीन की अगवानी और स्वागत करेंगे। इसके बाद वे रथ में सवार होंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात एयरपोर्ट पर सांवेर और देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के शहरी मंडल के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।


 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दोपहर तीन बजे इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। 30 हजार से ज्यादा लोगों को इस योजना के तहत पट्टे दिए जाएंगे। इसके बाद वे उज्जैन रवाना होंगे। 18 सितंबर को सुबह छह बजे वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल होंगे। इसके बाद वे फिर इंदौर आएंगे और फिर पंजाब के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed