फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Zero cost natural farming needs movement from villages: Governor

शून्य लागत प्राकृतिक खेती को गांवों से आंदोलन की जरूरत: राज्यपाल आचार्य देवव्रत

Fri, 09 Nov 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 09 Nov 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
Zero cost natural farming needs movement from villages: Governor

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए समर्पित प्रयास होना चाहिए। उन्होंने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों से इस पर जोर देने का आह्वान किया। इसे लेकर ग्राम स्तर से आंदोलन शुरू करने की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने वैज्ञानिकों से कृषि क्षेत्र में किए जा रहे शोध के लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में सीनेट की बैठक की अध्यक्षता की। 
विज्ञापन


राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि साल-2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना प्रधानमंत्री की परिकल्पना है। हमें इस दिशा में योगदान करना चाहिए और किसान समुदाय के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि शून्य लागत प्राकृतिक कृषि प्रणाली रासायनिक और जैविक कृषि का एक मात्र विकल्प है। यह प्रणाली सुरक्षित भी है और इसमें किसानों की आय को दोगुना करने की क्षमता है। इस प्रणाली के तहत उत्पादन लागत शून्य हो जाती है।

उत्पाद जहर मुक्त होते हैं। इससे जमीन की उत्पादकता बढ़ती है। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विवि राज्य में कृषि, पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान के क्षेत्र में आवश्यकता आधारित अनुसंधान के लिए जाना जाता है।


व्यापक प्रशिक्षण सहित किसानों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर किसानों को उनकी आर्थिकी में सुधार करने में सहायता कर रहा है। इस मौके पर विवि के कुलपति प्रो अशोक सरियाल विवि के अन्य अधिकारी और सीनेट सदस्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed