फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Yudhveer achieved the country's highest teacher award in six years of service , received the honor from the P

Teachers Day: युद्धवीर ने छह साल की सेवा में ही हासिल कर लिया सर्वोच्च शिक्षक पुरस्कार, मां-पत्नी भावुक

Mon, 05 Sep 2022 07:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Sep 2022 07:47 PM IST
सार

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुमू ने युद्धवीर टंडन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।  वर्तमान में युद्धवीर अनोगा स्कूल में जेबीटी अध्यापक तैनात हैं और स्कूल के प्रभारी भी हैं।

विज्ञापन
Yudhveer achieved the country's highest teacher award in six years of service  , received the honor from the P
युद्धवीर को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, परिवार ने टीवी पर देखा कार्यक्रम। - फोटो : संवाद

विस्तार

मात्र छह साल की सेवा में हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तेलका के रहने वाले युद्धवीर टंडन ने देश का सर्वोच्च शिक्षक पुरस्कार हासिल किया। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने पर यह कामयाबी युद्धवीर टंडन को मिली है। दिल्ली में कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया। वर्तमान में युद्धवीर राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला अनोगा में तैनात हैं। जिस स्कूल में बच्चों की संख्या सिमटती जा रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन


युद्धवीर ने स्कूल में पहुंचकर कड़ी मेहनत और लग्न से बच्चों की संख्या बढ़ा दी। अभिभावकों के साथ मिलकर स्कूल में विकास के कार्य करवाए। जबकि नए नए नवाचारों और प्रयोगों से विद्यार्थियों को खेल-खेल में पढ़ाना सिखाया। कोरोना काल में भी विद्यार्थियों को वीडियो के जरिये पढ़ाया। युद्धवीर के परिवार उनकी पत्नी और माता है। दोनों ने घर का सारा काम फटाफट खत्म किया और टीवी पर कार्यक्रम देखने बैठ गईं। जब युद्धवीर का नाम पुरस्कार के लिए लिया गया तो परिवार भावुक हो गया। माता और पत्नी के चेहरों पर खुशी झलक उठी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने कहा था अध्यापक बनो
युद्धवीर टंडन ने बताया कि जब उन्होंने अपने पिता से पूछा था कि मै बड़ा होकर क्या बनूं, तो पिता ने कहा था अच्छी  नौकरी अध्यापक की है, जो दूसरों को नई राह दिखाता है। बस उसी दिन से अध्यापक बनने के लिए जुट गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed