{"_id":"5e21b9108ebc3e4b5e21679e","slug":"youth-will-be-trained-to-deal-with-cyber-crime-mardi","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध से निपटने को प्रशिक्षित होंगे जवान: मरडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराध से निपटने को प्रशिक्षित होंगे जवान: मरडी
Fri, 17 Jan 2020 07:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Jan 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में डीजीपी एसआर मरडी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने ज्वालामुखी में पहुंच कर पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। मंदिर अधिकारी विशन दास शर्मा ने उन्हें माता की चुनरी भेंट की। डीजीपी मरडी ने बताया कि साइबर क्राइम तेजी से फैल रहा है और शातिर तरह के तरीके अपना रहे हैं, इसलिए पुलिस कर्मियों को खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है और विशेष इंस्ट्रूमेंट भी दिए जा रहे हैं, ताकि उनके हर तरीके को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लोगों को जानकारी दी जा रही है कि साइबर क्राइम से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें। बड़े साइबर क्राइम के जो मामले पकड़े जाते हैं, उसे मीडिया में बताया जाता है, ताकि जागरूकता बनी रहे। प्रदेश की पुलिस नशाखोरी पर सख्त है और कई तरह के अभियान चला रही है। पिछले साल नशे के खिलाफ 1450 एफआईआर हुई और 1925 लोगों की गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
नशा तस्करी तेजी से बढ़ रही है। पुलिस इसे रोकने में सक्षम है और बहुत से मामले पकड़े भी जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंचायत स्तर पर भी नशा निवारण समिति बनाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल, कॉलेजों में छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। अब कोई भी बिना किसी डर के पुलिस को कारोबारी के स्थान और लोकेशन के बारे में सूचना दे सकता है।
विज्ञापन