फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth sat on dharna for treatment of dog, long traffic jam on the road

कुत्ते के इलाज के लिए धरने पर बैठ गए युवक, सड़क पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम

Wed, 11 Dec 2019 11:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Youth sat on dharna for treatment of dog, long traffic jam on the road
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मंडी में एक बीमार आवारा कुत्ते को इलाज दिलवाने के लिए युवक मंडी-मंगवाई मार्ग पर पशु चिकित्सालय के सामने धरने पर बैठ गए। बीच सड़क में अपनी कारें खड़ी कर युवक कुत्ते को नीचे रखकर रोष जताने लगे। देखते ही देखते सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। कुत्ते को इलाज के बाद चिकित्सक ने अस्पताल में ही रख दिया।

विज्ञापन


वहीं, इस दौरान करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को शांत करवाते हुए जाम खुलवाया। पुलिस के अनुसार युवक खुद को मंडी व सरकाघाट के बता रहे हैं। सभी कार में सवार होकर मंडी की तरफ आ रहे थे। इन युवकों को एक कुत्ता बेहोशी की हालत में सड़क पर मिला। कुत्ते को लेकर युवक पशु चिकित्सालय पहुंचे। लेकिन रात को अस्पताल में कोई नहीं था।
विज्ञापन


युवकों ने चिकित्सक तक किसी तरह सूचना पहुंचाई। लेकिन पशु चिकित्सक के पहुंचने से पहले युवकों ने सड़क पर ही कुत्ता रख दिया और रोष जताने लगे। देखते ही देखते जाम लग गया। लोग परेशान होने लगे। इसी बीच पशु चिकित्सक ने पहुंचकर कुत्ते को इंजेक्शन दिए और वह अब खतरे से बाहर है। एसएचओ सदर विनोद कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने जाम खुलवा दिया है। युवक नशे में लग रहे हैं। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed