फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   youth drowned in Markanda river in sirmour himachal pradesh

सिरमौर: मारकंडा नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था

Sun, 24 Jul 2022 09:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Jul 2022 09:23 PM IST
सार

सुमित अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने मारकंडा नदी में आया था। नदी में नहाते समय अचानक से वह डूब गया।

विज्ञापन
youth drowned in Markanda river in sirmour himachal pradesh
मारकंडा नदी में डूबे युवक को तलाशता गोताखोर। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरमौर जिला मुख्यालय के समीपवर्ती मारकंडा नदी में रविवार दोपहर बाद नहाने उतरे  युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय सुमित निवासी ग्राम रखनी शंभूवाला, नाहन अपने दोस्तों नितिन, मनीष, अमित, प्रवीण, हिमांशु (लगभग 24-26 वर्ष) और संजय 30 वर्ष के साथ पिकनिक मनाने मारकंडा नदी में आया था। 

विज्ञापन


दोपहर बाद सुमित अपने दोस्तों के साथ खजूरना पुल के समीप मारकंडा नदी में नहा रहा था तो अचानक से वह डूब गया। जब सुमित काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकला तो उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया और स्थानीय लोगों को इस बारे में जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने नाहन पुलिस को मामले की सूचना दी। 
विज्ञापन


नाहन से पुलिस डीएसपी हेड क्वार्टर मीनाक्षी शाह के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर, पुलिस, होमगार्ड जवान, फर्स्ट पैरा आर्मी की गोताखोर और पांवटा साहिब से गोताखोरों को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मशक्कत करने के एक घंटे बाद सुमित का शव मारकंडा नदी से निकाला गया। नाहन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सुमित के परिजनों को सौंप दिया। 


नाहन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की ओर से नाहन के तहसीलदार मायाराम शर्मा ने परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 20 हजार रुपये की सहायता राशि जारी की है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने नदी में युवक के डूबने से मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed