फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth drown in gobind sagar lake una himachal while taking selfie

हिमाचल: स्टंट करते गोबिंद सागर झील में गिरी बाइक, युवक लापता

Wed, 19 Jan 2022 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा/लठियाणी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा/लठियाणी (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Jan 2022 05:09 PM IST
सार

एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा के मुताबिक कार्तिक शर्मा का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। गुरुवार को गोताखोर सर्च ऑपरेशन चलाएंगे। 

विज्ञापन
Youth drown in gobind sagar lake una himachal while taking selfie
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

गोबिंद सागर झील के लठियाणी मंदली घाट पर बुधवार दोपहर बाद स्टंट करते हुए बाइक झील में जा गिरी। हादसे में एक युवक लापता हो गया। जबकि झील किनारे गिरे अन्य युवक को उसके साथी ने बचा लिया। लापता युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। लापता युवक भारतीय सेना में कार्यरत बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर ढ़ाई बजे लठियाणी घाट गोबिंद सागर झील में दो बाइक पर बड़सर के तीन दोस्त घूमने आए। कार्तिक शर्मा पुत्र प्रीतम चंद गांव होलट डाकघर महारल तहसील बड़सर और मोटरसाइकिल के पीछे बैठे अर्पन ठाकुर पुत्र कृष्ण सिंह गांव मुतरियाणा डाकघर घंघोट तहसील बड़सर जिला हमीरपुर अपने दोस्त विवेक शर्मा का मोटरसाइकिल लेकर स्टंट करने लगे।
विज्ञापन


इनके साथ आए दोस्त विवेक शर्मा पुत्र ओंकार दत्त शर्मा गांव खेड़ी डाकघर बइना तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने इन्हें स्टंट न करने की सलाह भी दी, लेकिन स्टंट करते चालक कार्तिक गोबिंद सागर झील में मोटरसाइकिल सहित गिर गया। अर्पन ठाकुर झील के बाहर ही गिर गया। जिसे विवेक ने बचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके पर एसडीएम विशाल शर्मा व एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया है। इधर, एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा के मुताबिक कार्तिक शर्मा का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। वीरवार को गोताखोर सर्च ऑपरेशन चलाएंगे। इधर, पुलिस थाना प्रभारी प्रेम पाल शर्मा ने कहा कि मौके पर मौजूद तीसरे साथी विवेक शर्मा ने यह घटना देखी है। उसके बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed