फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth Congress burn effigy of Amit Shah in Shimla in Himachal Pradesh

युवा कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला, पुलिस से धक्कामुक्की

Sun, 17 Nov 2019 07:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Nov 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress burn effigy of Amit Shah in Shimla in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने डीसी ऑफिस के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस ने विरोध स्वरूप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला भी जलाया। पुतला जलाने को लेकर पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पुतला जलाते वक्त वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने पुतले को छीनने की कोशिश की। इसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतले को चारों ओर से घेरकर आग लगा दी।

विज्ञापन


इससे पहले युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की गई। मनीष ने कहा कि राफेल मामले पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन करने में केंद्र सरकार क्यों कतरा रही है।
विज्ञापन


राफेल मामले पर देश से धोखाधड़ी की गई है। केंद्र द्वेष की भावना से राजनीति कर रहा है। साजिश के तहत गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाई गई है। उन्होंने कहा कि शाह का यह निर्णय पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। युवा कांग्रेस ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा तुरंत प्रभाव से बहाल करने की मांग उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेबस दिखी पुलिस 
उपायुक्त कार्यालय के बाहर शाह के पुतले के साथ सड़क पर बैठे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जब पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की तो युवा कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पीछे धकेल दिया। संख्या कम होने के कारण पुलिस कर्मी बेबस नजर आए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने घेरा बनाकर शाह के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed