फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youngsters ran along the thorny bushes from the hill to downward in kullu himachal

पहाड़ी से कंटीली झाड़ियों के बीच युवाओं ने लगाई रोंगटे खड़े कर देने वाली दौड़, ये है वजह

Fri, 06 Sep 2019 10:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Youngsters ran along the thorny bushes from the hill to downward in kullu himachal
पहाड़ी से दौड़ लगाते युवक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला कुल्लू के देवी-देवताओं की अनोखी देव परंपराओं का निर्वहन आज भी किया जा रहा है। माता फुंगणी के सम्मान में लोहड़ी आच्छरी में युवाओं के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाली दौड़ लगी।

विज्ञापन


यह दैवीय शक्ति का असर है कि कंटीली झाड़ियां और पहाड़ी के बीच सांस को थमा देने वाली उतराई में युवक ऐसे उतर रहे थे, जैसे सीढ़ियों से नीचे आ रहे हो।  अपनी जान की परवाह न करते हुए करीब चार दर्जन युवा पहाड़ी से माता फुंगणी के स्थान तक पहुंचने के लिए ऐसे कूदे मानो जैसे आग लग गई हो।
विज्ञापन


सारी कोठी के तहत आने वाली सरली से लेकर ब्यासर तक सैकड़ों श्रद्धालु माता फुंगणी के दरबार लोहड़ी आच्छरी में बुधवार को पहुंचे थे। एक जगह पर फुंगणी की पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता फुंगणी से करीब एक किलोमीटर नीचे माता का स्थान जिसे स्थानीय भाषा में ओड़ी कहा जाता है, इसके चारों ओर कांटे लगाए जाते हैं। मान्यता है कि जो सबसे पहले माता के स्थान तक पहुंचता है तो उसकी मनोकामना भी पूरी हो जाती है।


सोशल मीडिया पर इस दौड़ का एक वीडियो भी वायरल हो गया है। नल्हाच पंचायत के प्रधान नूतन कुमार ने कहा कि माता फूंगणी लोहड़ी आच्छरी के सम्मान में इस दौड़ को लगाने की परंपरा है।

माता के स्थान तक हर कोई नहीं पहुंच पाता। एक किलोमीटर की दौड़ में कई बाधाएं आती हैं। उन्होंने कहा कि इस परंपरा का सदियों से निर्वहन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed