{"_id":"67372a46f7a796c87404bfd0","slug":"young-man-died-after-consuming-chitta-at-his-friend-s-house-in-ghumarwin-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: घुमारवीं में दोस्त के घर चिट्टे का नशा करने के बाद 22 वर्षीय युवक की मौत, विसरा जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: घुमारवीं में दोस्त के घर चिट्टे का नशा करने के बाद 22 वर्षीय युवक की मौत, विसरा जांच होगी
Fri, 15 Nov 2024 05:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Nov 2024 05:19 PM IST
सार
घुमारवीं थाना के तहत हवाण में एक युवक की चिट्टा का नशा करने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
चिट्टे के सेवन से युवक की माैत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घुमारवीं थाना के तहत एक गांव में युवक की चिट्टा लेने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने दोस्त के साथ चिट्टे का नशा किया। पुलिस ने दोस्त के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में मृतक के दोस्त ने बताया कि वह वीरवार शाम घुमारवीं से बाइक पर घर जा रहा था। घर के पास उसे उसका दोस्त मिला। इसके बाद दोनों घर की तीसरी मंजिल पर चले गए। कमरे में दोनों ने फॉयल पेपर से चिट्टा लिया। चिट्टा लेने के बाद उसका दोस्त घर जाने के लिए उठा तो लड़खड़ाने लगा और दोबारा बेड पर बैठ गया। सोते हुए उसे खर्राटे आने शुरू हो गए। बीच-बीच में वह उसे उठाता भी रहा। रात 11 बजे खर्राटों की आवाज बंद हो गई। वह कोई बातचीत नहीं कर रहा था। इस पर 108 एंबुलेंस को फोन किया।
विज्ञापन
एंबुलेंस के माध्यम से उसे हरलोग अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर न होने पर घुमारवीं अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मृतक युवक के दोस्त का भी ब्लड और यूरीन प्रिजर्व करवाया है। मृतक का बिसरा भी जांच के लिए भेजा जाएगा। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दूसरे युवक से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन