फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   young man committed suicide in gagret una himachal

ऊना: दो दिन से बंद था कमरा, अंदर देखा तो फंदे से लटका था युवक का शव

Sat, 01 May 2021 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 May 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
young man committed suicide in gagret una himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र के बणे दी हट्टी में 21 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिल शर्मा पुत्र रमन निवासी ठियोग के तौर पर हुई है। अनिल यहां एक उद्योग में काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर धर्मशाला से पहुंची फोरेंसिक टीम के निरीक्षण के बाद अंब पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। हालांकि, युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अनिल का कमरा एक-दिन से बंद था। शक होने पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे किसी ने इसकी सूचना प्रधान और पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने जैसे ही कमरे के दरवाजे को काटकर अंदर देखा तो अनिल का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद इसकी सूचना इसके परिजनों को  दी गई। लेकिन परिजनों ने पुलिस को उनके यहां पहुंचने तक शव को फंदे से उतारने से मना कर दिया। शनिवार सुबह उनके पहुंचने पर ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे का निरीक्षण किया और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। 
विज्ञापन

उधर, डीएसपी अंब सृष्टि पांडे का कहना है कि युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed