{"_id":"5fb0683a8ebc3e9be1056ed8","slug":"yellow-alert-in-himachal-today-warning-of-heavy-rain-and-snowfall-in-many-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आज येलो अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आज येलो अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
Sun, 15 Nov 2020 11:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रविवार के लिए पूरे प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 17 नवंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में भी कमी दर्ज होने की संभावना है। उधर, केलांग कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 और कल्पा-मनाली में दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार से प्रदेश में मौसम बदलने के आसार जताए हैं। शनिवार को दिवाली के दिन किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। रविवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश, बर्फबारी और अंधड़ की चेतावनी जारी हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.6, बिलासपुर में 28.0, हमीरपुर में 27.8, सुंदरनगर में 26.5, सोलन में 26.0, कांगड़ा में 25.8, भुंतर में 25.3, नाहन में 23.7, चंबा में 24.0, शिमला में 19.9, धर्मशाला में 19.4, कल्पा में 17.6, डलहौजी में 14.2 और केलांग में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 8.9, सुंदरनगर में 5.7, भुंतर में 5.2, ऊना में 7.0, सोलन में 6.2, मंडी में 5.1 और चंबा में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन