{"_id":"6565e24c041171f902099e45","slug":"yashwant-chhajta-nominated-as-vice-president-of-himuda-notification-issued-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: यशवंत छाजटा हिमुडा के उपाध्यक्ष मनोनीत, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: यशवंत छाजटा हिमुडा के उपाध्यक्ष मनोनीत, अधिसूचना जारी
Tue, 28 Nov 2023 07:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Nov 2023 07:30 PM IST
सार
यशवंत छाजटा को हिमुडा का उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इस संबंध में प्रधान सचिव हिमुडा देवेश कुमार की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन
यशवंत छाजटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार ने यशवंत छाजटा को हिमाचल आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) का उपाध्यक्ष बनाया है। शहरी विकास विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में भी छाजटा हिमुडा के उपाध्यक्ष रहे हैं। अब सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार में भी उन्हें यह जिम्मा सौंपा गया है। छाजटा हालीलॉज के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा जिला सिरमौर के प्रदीप सूर्या, जिला बिलासपुर के जितेंद्र चंदेल और जिला ऊना के राकेश चौधरी को प्राधिकरण का गैर सरकारी सदस्य बनाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 3 दिसंबर के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही है।
विज्ञापन
ऐसे में संभावना लगाई जा रही है कि निगम और बोर्डों में भी ताजपोशी हो सकती है। छाजटा की तैनाती से अब अन्य निगमों और बोर्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष लगने के लिए पार्टी नेता गोटिया फिट करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय और ओकओवर में पार्टी नेताओं की दस्तक जारी है। सरकार की ओर से एपीएमसी, खाद्य आपूर्ति निगम, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, मिल्कफेड, एक्स सर्विसमैन कारपोरेशन, एससी, एसटी कारपोरेशन में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की तैनाती होनी है। वहीं, हिमुडा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
विज्ञापन