फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   written test of constable recruitment may be in september in himachal

सितंबर में होगी कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा, केंद्रों पर मिलेंगे एडमिट कार्ड

Tue, 27 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
written test of constable recruitment may be in september in himachal

हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1063 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा लिखित परीक्षा सितंबर महीने में करवाने की तैयारी है। हाईटेक नकल और अभ्यर्थी की जगह दूसरों को केंद्र में पेपर बिठाने के फर्जीवाड़े के चलते 11 अगस्त को परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

विज्ञापन


इसमें 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है। अब पुलिस मुख्यालय ने दोबारा परीक्षा को नए सिरे से करवाने के लिए कसरत शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस बार सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे ताकि हाईटेक उपकरणों से नकल न हो। केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। यही नहीं, इस बार अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड ऑनलाइन नहीं, एसपी कार्यालयों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग एडमिट कार्ड देने के दौरान परीक्षार्थी का सत्यापन करेगा। प्रयास यह है कि परीक्षा केंद्र के अंदर न तो कोई डिवाइस पहुंच पाए और न ही कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा दे सके।

एसएमएस और ई-मेल से करेंगे परीक्षार्थी को सूचित

सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार ने पुलिस व अन्य महकमों के अधिकारियों के साथ भर्ती को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। एसीएस मनोज कुमार ने बताया कि उनका प्रयास है कि लिखित परीक्षा सितंबर के दूसरे हफ्ते में हो।

सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी गई है। साथ ही यह भी निर्णय हुआ है कि इस बार परीक्षार्थी को पूरी चेकिंग और सत्यापन के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। एहतियात बरतने के चलते ही पिछली भर्ती के दौरान फर्जीवाड़ा पकड़ा जा सका।

परीक्षार्थी को एसएमएस व ई-मेल के जरिये सूचना दी जाएगी कि वह कब एडमिट कार्ड लेने के लिए एसपी कार्यालय में संपर्क करें। बीते 11 अगस्त को प्रदेशभर में बने 19 परीक्षा केंद्रों पर करीब 39 हजार परीक्षार्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी।

कुल 85 हजार युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया था। लिखित परीक्षा परिणाम के बाद 1063 पदों के लिए तीन गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed