फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Oldest Women in World: Himachal Pradesh News World's oldest woman in Himachal pradesh, age 130 in Aadhar card

हिमाचल में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला, आधारकार्ड में उम्र 130 साल

Fri, 22 Jan 2021 01:47 PM IST
Krishan Singh सुरेंद्र जम्वाल, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
सुरेंद्र जम्वाल, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Jan 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
Oldest Women in World: Himachal Pradesh News World's oldest woman in Himachal pradesh, age 130 in Aadhar card
हिमाचल में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला सामने आई है। आधार कार्ड में उनकी उम्र 130 साल है। उनका जन्म वर्ष 1890 में हुआ है। यह खुलासा गुरुवार को उस समय हुआ जब महिला जिला बिलासपुर के घुमारवीं के पपलाह गांव में पंचायत चुनाव के दौरान वोट डालने पहुंचीं। पपलाह की मंशा देवी स्याल के जन्म वर्ष को देखकर हर कोई दंग है। बता दें कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला रूस की जीन केलिमेंट हैं जिनका वर्ष 1997 में 122 साल की आयु में देहांत हुआ था। वर्तमान में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान की केन तनाका (118) का नाम सबसे बुजुर्ग जीवित महिला के तहत दर्ज है।

विज्ञापन


उधर, उपायुक्त बिलासपुर का कहना है कि जांच के बाद अगर मंशा देवी की उम्र सही पाई गई तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा कर सकते हैं। घुमारवीं की इस महिला के छह बच्चे थे। इनमें दो की मौत हो चुकी है। महिला के परिवार में कोई ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं है। इसके चलते उनकी उम्र को लेकर किसी ने कोई जिक्र नहीं किया और न प्रशासन की नजर पड़ी। महिला के बडे़ बेटे की मौत 81 साल की उम्र में साल 2004 में हुई थी। वहीं बेटे से ढाई साल बड़ी एक बेटी थी, जिनकी भी मौत हो चुकी है। ऐसे में वर्ष 2021 में उनकी बड़ी बेटी जीवित होती तो उनकी उम्र 100 साल होती। उपायुक्त बिलासपुर रोहित जम्वाल ने बताया कि वह शुक्रवार को उक्त महिला की उम्र से जुड़े तथ्यों की जांच करवाएंगे। अगर जिले में ऐसी महिला है जिनकी उम्र गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज उम्र से ज्यादा है तो वह इसका दावा करेंगे। उनका नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 
विज्ञापन



बुजुर्ग महिला का आधार



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed