{"_id":"63ddfe45f8830400814871ff","slug":"world-cancer-day-2023-lung-cancer-cases-in-males-and-breast-cancer-in-female-in-himachal-pradesh-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cancer Day 2023: पुरुषों में फेफड़े और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के सर्वाधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Cancer Day 2023: पुरुषों में फेफड़े और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के सर्वाधिक मामले
Sat, 04 Feb 2023 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:13 PM IST
सार
एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में भारत में कैंसर के मामलों की अनुमानित संख्या 14,61,427 थी। भारत में नौ में से एक व्यक्ति को कैंसर होने की संभावना है।
विज्ञापन
विश्व कैंसर दिवस 2023
- फोटो : istock
विस्तार
आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में पुरुषों में फेफड़े और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं। इनमें अधिकांश मामले शिमला और मंडी जिलों से हैं। कैंसर अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2022 में अस्पताल में कैंसर के 2448 मरीजों ने उपचार करवाया था।
विज्ञापन
इनमें 350 पुरुषों में फेफड़े और 300 महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर पाया गया है। इसके अलावा शेष मरीज अन्य कैंसर रोगों से ग्रसित थे। आज विश्व कैंसर दिवस है। इस बार का विषय कैंसर को कम करना है। डॉ. मनीष ने बताया कि बीमारी लाइफ स्टाइल डिजिज बन गई है। यह बीपी और शुगर की तरह ही है।
विज्ञापन
कुछ बातों का ख्याल रखने से इससे बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि अब आईजीएमसी और टांडा के अलावा अन्य मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं तो ऐसे में इस तरह की बीमारियां जल्दी पता लग जाती हैं।
विज्ञापन
मरीज का इलाज समय पर शुरू हो जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में भारत में कैंसर के मामलों की अनुमानित संख्या 14,61,427 थी। भारत में नौ में से एक व्यक्ति को कैंसर होने की संभावना है।
शराब का सेवन न करें
डॉ. मनीष गुप्ता ने कहा कि शराब और स्मोकिंग का सेवन नहीं करना चाहिए। मरीजों को वजन का भी ख्याल रखना चाहिए। फैट वाली डाइट नहीं लेनी चाहिए। नियमित व्यायाम करें और फलों का सेवन करें।