फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers protest, sloganeering against company management and contractor in Dhaula Siddh Hydro Project

Hamirpur News: धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट में कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Jan 2024 11:59 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jan 2024 11:59 AM IST
सार

गेट मीटिंग में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर कुमार, जिला महासचिव रंजन शर्मा, यूनियन की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष नवीन ठाकुर व 400 से ज्यादा मजदूर शामिल हुए। 

विज्ञापन
Workers protest, sloganeering against company management and contractor in Dhaula Siddh Hydro Project
मजदूरों ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट में कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ मजदूर लामबंद हो गए हैं। मजदूरों ने कड़ाके की ठंड में शनिवार सुबह गेट मीटिंग कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।  गेट मीटिंग में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर कुमार, जिला महासचिव रंजन शर्मा, यूनियन की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष नवीन ठाकुर व 400 से ज्यादा मजदूर शामिल हुए। इस दौरान पहचान पत्र जारी नहीं करने, ओवरटाइम का हिसाब नहीं देने,  ड्यूटी टाइम तय करने,  ठंड में आधारभूत जीवनयापन की सुविधाओं को मुहैया नहीं करवाने की मांग को दोहराया गया। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी दोनों में वह हड़ताल करने को भी विवश होंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed