फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Work on three roads started under PMGSY

Shimla News: पीएमजीएसवाई के तहत तीन सड़कों का काम शुरू

Sat, 15 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Work on three roads started under PMGSY
शिमला। राजधानी में पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना) के तहत तीन सड़कों का काम शुरू हो गया है। यह सड़कें ऑकलैंड से भराड़ी, भट्ठाकुफर से कोटी और चम्याणा से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक बन रही हैं। इन सड़कों के बनने से शहर के अंदर कनेक्टीविटी बेहतर होगी। इस समय इन सड़कों का कार्य शुरुआती फेज में चल रहा है। सड़कों के निर्माण कार्य के लिए समयावधि 1.5 वर्ष निर्धारित की है। इसके लिए बजट 14.5 करोड़ रखा है। शिमला में कई कालोनियों तक सड़कों की सुविधा नहीं है। इसकी प्रमुख वजह सड़क निर्माण के लिए जगह की कमी बताई जा रही है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रमेश राणा ने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत इस समय विभाग इन तीन प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। नए प्रोजेक्ट के कार्य आचार संहिता के कारण रुके हुए थे। नए कार्यों को बजट निर्धारित और टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन





संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article