फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   won in merathon won in merathon

Shimla News: कोटशेरा कॉलेज के छात्रों का मैराथन में बेहतरीन प्रदर्शन

Sun, 27 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
won in merathon won in merathon
जतिन ने पहला, राम किशन ने दूसरा और रामस्वरूप ने पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रेड रिबन यूथ फेस्ट शिमला के अंतर्गत 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया। चौड़ा मैदान से समरहिल तक दौड़ में राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा) चौड़ा मैदान के तीन छात्रों व दो छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डॉ. विनोद कुमार व गणित विभाग की शिक्षिका डॉ. आस्था ठाकुर ने बताया कि मैराथन में महाविद्यालय के छात्र जतिन ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं राम किशन ने दूसरा और रामस्वरूप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने उन्हें बधाई दी। कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि उनका सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित होता है। उन्होंने एड्स एवं एचआईवी के बारे में सही जानकारी और सचेत रहने पर बल दिया। इसके अलावा डॉ. पीडी कौशल, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. राकेश शर्मा व रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉ. नीना ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed