फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women's Commission prepares women's empowerment plan.

Shimla News: महिला आयोग ने तैयार की महिला सशक्तीकरण योजना

Mon, 15 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women's Commission prepares women's empowerment plan.
पंचायतों और स्कूलों होंगे जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

महिलाओं को दिया जाएगा खुद की सुरक्षा का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश महिला आयोग ने महिला सशक्तीकरण और उनकी सुरक्षा के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। यह योजना पंचायतों और स्कूलों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लागू की जाएगी।
यह योजना समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने पर केंद्रित है। यह कार्य प्रदेश में महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही संस्थाओं और संगठनों के सहयोग से किया जाएगा। इस योजना में प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों का लक्ष्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यह पहल महिलाओं को समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

आयोग का मानना है कि उचित सुरक्षा प्रशिक्षण से महिलाएं अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और उन्हें कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत पहले चरण में शिमला में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें संस्थाओं, विषय विशेषज्ञों और अधिकारियों से महिला आयोग अधिनियम में आवश्यक प्रावधानों और पंचायती राज अधिनियम में महिलाओं की स्थिति सुधारने पर सुझाव लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article