{"_id":"6a05dbc4e6c7d3ee3f020283","slug":"women-will-protest-against-shifting-of-knh-tomorrow-shimla-news-c-19-sml1002-721594-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: केएनएच शिफ्ट करने के विरोध \nमें कल हल्ला बोलेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: केएनएच शिफ्ट करने के विरोध में कल हल्ला बोलेंगी महिलाएं
विज्ञापन
महिला समिति डीसी को सौंपेगी हस्ताक्षरित कॉपियां
महिलाओं का सरकार से आग्रह, न्यायालय में दायर करें सही जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने के बाद से महिलाएं लगातार प्रदर्शन कर रही हैं।
महिलाओं ने फिर से प्रदर्शन का एलान कर दिया है। 16 मई को महिलाएं अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगी। इससे पहले भी दो तीन बार महिलाएं प्रदर्शन कर चुकी है। अब पूरे संस्थान को आईजीएमसी स्थित डेंटल कॉलेज भवन में शिफ्ट करने पर महिलाओं ने मोर्चा खोला हुआ है। हालांकि मामला उच्च न्यायालय में पहुंच गया है और सरकार को नोटिस भी जारी हो गया है। आगामी दिनों में जवाब भी सरकार की ओर से मांगा है।
इस बार होने वाले प्रदर्शन में उपायुक्त के माध्यम मुख्यमंत्री को पिछले दिनों चलाए गए हस्ताक्षर अभियान की कॉपियां भेजी जांएगी। साथ ही महिलाएं अपना विरोध भी दर्ज करवाएंगी। प्रदर्शन करने का मुख्य उद्देश्य सरकार को चेताना है कि वह उच्च न्यायालय में सही जवाब दायर करें। महिलाओं को परेशानी में डालने से संबंधित किसी भी प्रकार के निर्णय को न लिया जाए। विमला, स्वाति, ममता और सीमा ने बताया कि जब से जब से गायनी ओपीडी को आईजीएमसी में संचालित किया है, तब से काफी दिक्कतें आ रही है। सबसे अधिक दिक्कतें वह महिलाएं झेल रही हैं जो गर्भवती हैं और गायनी की दिक्कत भी झेल रही है। पहले उन्हें जांच के लिए केएनएच आना पड़ता है फिर अगर गायनी से संबंधित जांच करवानी है जो आईजीएमसी में जाना पड़ता है। उधर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महासचिव फालमा चौहान ने कहा कि 16 को फिर से प्रर्दशन किया जाएगा। केएनएच को शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने ठान ली है।