फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women's Under 23 Cricket Tournament: Mandi's Shivani becomes captain of Himachal team

महिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट: मंडी की शिवानी बनीं हिमाचल टीम की कप्तान

Mon, 22 Jan 2024 06:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jan 2024 06:59 PM IST
सार

क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने 26 जनवरी से होने वाले बीसीसीआई के महिला अंडर-23 टूर्नामेंट के लिए हिमाचल की टीम की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Women's Under 23 Cricket Tournament: Mandi's Shivani becomes captain of Himachal team
शिवानी सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने 26 जनवरी से होने वाले बीसीसीआई के महिला अंडर-23 टूर्नामेंट के लिए हिमाचल की टीम की घोषणा कर दी है। हिमाचल की 16 सदस्यीय महिला टीम की कमान मंडी की शिवानी सिंह को सौंपी गई है। मंडी की ही सोनल ठाकुर को उप कप्तान बनाया गया है। हिमाचल की महिला टीम लखनऊ में विभिन्न राज्यों की टीम के साथ 26 जनवरी से 7 फरवरी तक एकदिवसीय मैच खेलेगी।

विज्ञापन


हिमाचल की टीम में कप्तान शिवानी सिंह, उप कप्तान सोनल ठाकुर के अलावा नैंसी शर्मा, साक्षी ठाकुर, हिमांशी मेहता, नेहा, ललिता दत्ता, मनीषा रावत, वसुवी फिस्टा, नितिका चौहान, नताशा नेगी, देवांशी वर्मा, स्वेता जंवाल, अनाहिता सिंह, हर्षिता राजपूत और अंशिका ठाकुर शामिल हैं। मंगलवार को टीम लखनऊ रवाना होगी। योगिंद्र पूरी को टीम को कोच नियुक्त किया गया। जबकि राहुल शर्मा को सहायक कोच, प्रीति रानी को ट्रेनर, रिभा शर्मा और गीता मेहता को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि बीसीसीआई के महिला अंडर-23 टूर्नामेंट के लिए प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम चुनी गई है। शिवानी सिंह को कप्तान और सोनल ठाकुर को उपकप्तान नियुक्त किया गया। टूर्नामेंट के लीग मुकाबले लखनऊ में खेले जाएंगे। उम्मीद है कि प्रदेश की टीम टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनांक             टीम                               स्थान
26 जनवरी हिमाचल बनाम असम                   लखनऊ
30 जनवरी हिमाचल बनाम मध्य प्रदेश             लखनऊ
एक फरवरी हिमाचल बनाम चंडीगढ़              लखनऊ
03 फरवरी हिमाचल बनाम केरल                 लखनऊ
05 फरवरी हिमाचल बनाम बिहार                 लखनऊ
07 फरवरी हिमाचल बनाम महाराष्ट्र               लखनऊ
 

एचपीयू की महिला कबड्डी टीम 24 को रवाना होगी बठिंडा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की महिला कबड्डी टीम नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में इस बार भी शामिल होगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी संजौली कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। पहले प्रशिक्षण शिविर धामी कॉलेज में चल रहा था। लेकिन वहां कॉलेज भवन को खतरा होने के बाद शिविर संजौली शिफ्ट किया गया। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था विवि के गेस्ट हाउस में की गई है। कबड्डी कोच डाॅ. गोपाल दास्टा खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखा रहे हैं। एचपीयू की कबड्डी टीम में संजौली कॉलेज की रंजना, ज्योति, आकर्षित, धर्मशाला कॉलेज की भावना, डिंपल, निकिता चौहान, चंपा और मीना, ऊना कॉलेज की दिव्या और रोहड़ू कॉलेज की छात्रा रिया मेहता के अलावा मंडी कॉलेज की नेहा शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश की महिला टीम और कोच के इस बार भी हौसले बुलंद हैं। कोच डाॅ. गोपाल दास्टा ने बताया कि हिमाचल की टीम का पिछले पांच सालों में शानदार प्रदर्शन रहा है। एचपीयू की महिला टीम ने 2018 में टीम ने ऑल इंडिया में कांस्य पदक, 2019, 2020, 2021, 2022 में गोल्ड और 2023 में सिल्वर मेडल जीता था। पंजाब की बठिंडा यूनिवर्सिटी में 25 से नाॅर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके लिए टीम 24 को बठिंडा रवाना होगी। दिव्या की कप्तानी में इस बार भी टीम से अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है। इसी विवि में 28 से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed