{"_id":"64d23ead111d038773055494","slug":"women-pulled-the-pickup-vehicle-out-of-the-swamp-by-rope-video-viral-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: महिलाओं ने रस्सी से खींच दलदल से निकाली पिकअप गाड़ी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: महिलाओं ने रस्सी से खींच दलदल से निकाली पिकअप गाड़ी, वीडियो वायरल
Tue, 08 Aug 2023 08:03 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Aug 2023 08:03 PM IST
सार
चंबा जिले में गैहरा-पियुहरा मरौर संपर्क मार्ग पर दरूमकड़ी नाले में पिकअप वाहन दलदल में फंस गया। वाहन को ग्रामीण महिलाओं ने रस्सी के सहारे खींचकर बाहर निकला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रस्सी से खींच दलदल से निकाली पिकअप गाड़ी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गैहरा-पियुहरा मरौर संपर्क मार्ग पर दरूमकड़ी नाले में पिकअप वाहन दलदल में फंस गया। वाहन को ग्रामीण महिलाओं ने रस्सी के सहारे खींचकर बाहर निकला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पिकअप (मालवाहक वाहन) फंसी हुई थी वहां पर लगातार सड़क धंस रही है और अगर ग्रामीण महिलाएं हिम्मत नहीं दिखातीं तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिहाजा, जब इसके बारे में ग्रामीणों को पता चला तो सभी ग्रामीण रस्सी लेकर गाड़ी को दलदल से बाहर निकलने के लिए वहां पहुंच गए। इनमें सबसे ज्यादा ग्रामीण महिलाओं ने अपनी ताकत और भागीदारी सुनिश्चित करवाई। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद मालवाहक वाहन को रस्सी से खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी भी भेजी लेकिन, सड़क की हालत सही होने के बजाय और खस्ता हो गई। इस वजह से जेसीबी वापस लौट गई। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मौसम खुलने के बाद पुन: मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी क्षेत्र में लगाई जाए।
विज्ञापन