{"_id":"5eaef9df96c32513976eb3ff","slug":"women-making-masks-matching-with-dress-in-joginder-in-mandi-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं में बढ़ा सूट की मैचिंग वाला मास्क पहनने का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं में बढ़ा सूट की मैचिंग वाला मास्क पहनने का क्रेज
Sun, 03 May 2020 10:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 May 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क अब हमारे पहनावे व दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बन चुका है। इसे देखते हुए अब सादे ही नहीं बल्कि घरों में तैयार अलग-अलग कपड़ों से रंग-बिरंगे मास्क भी नजर आ रहे हैं। महिलाओं ने अपनी सिलाई-कढ़ाई की कुशलता के दम पर कोरोना मास्क में फैशनेबल टच भी देना शुरू कर दिया है। और कहीं नहीं तो मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में मास्क को लेकर महिलाओं का यह नया क्रेज साफ नजर अ रहा है।
विज्ञापन
यहां महिलाएं सूट के मैच का मास्क पहनना पसंद कर रही है। महिलाएं अपने सूट से मैच करते मास्क तैयार कर रही हैं। जोगिंद्रनगर में महिलाओं का सूट के साथ मैचिंग मास्क इन दिनों चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर महिलाओं के सूट के साथ मैचिंग मास्क के फोटो खूब वायरल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोरोना की दहशत आगे भी बनी रही तो जल्द ही सूट के साथ मैचिंग मास्क महिलाओं के पहनावे में शामिल विभिन्न समारोह व कार्यक्रमों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित करता दिखेगा।
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर में प्रशिक्षु अरसे से मास्क तैयार कर रही हैं। इन प्रशिक्षुओं के पास भी अब कलरफुल मैचिंग मास्क के डिमांड आ रही है। क्षेत्र में प्राध्यापिका दिप्ती कटोच, प्रशिक्षक सुनीता देवी, झलवाण की गृहणी नीतू अवस्थी सहित अन्य महिलाओं का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रदेश में सभी के लिए मास्क पहनना जरूरी है। जबकि युवाओं में मास्क को पहने पहनावे के साथ भी जोड़ा जा रहा है। ज्यादातर महिलाएं अपने सूट के साथ मैचिंग मासक लगाना पसंद कर रही है।
विज्ञापन