फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women danced enthusiastically to bhajans during the Ganpati festival.

Shimla News: गणपति महोत्सव में भजनों पर खूब झूमीं महिलाएं

Wed, 16 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women danced enthusiastically to bhajans during the Ganpati festival.
शिमला। राजधानी में बुधवार को गणेश महोत्सव की धूम रही। पंडाल में विराजमान गणपति के दर्शन करने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गणपति बप्पा मोर्या के जमकर जयकारे लगाए गए। इसके साथ ही भजन मंडलियों ने गणपति महाराज का गुणगान किया और महिलाओं ने जमकर डांस किया। गंज बाजार और एमसी कॉम्प्लेक्स बाजार में सुबह 9:00 बजे गणपति की पूजा-अर्चना की गई। भगवान गणेश को लड्डुओं और मोदक का भोग लगाया गया। श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से मिडिल बाजार में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 2:00 बजे से सुंदरकांड मंडली मशोबरा ने पाठ किया। 4 से 8 बजे तक पंजाब के लोकप्रिय भजन गायक राजीव भाटिया और सहयोगी अमृतसर वालों ने भजन संध्या आयोजित की। दोपहर 3 बजे से बाबा बालक नाथ संकीर्तन मंडल ने प्रस्तुति दी। मिडिल बाजार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, भाजपा नेता संजय सूद, पूर्व महापौर सत्या कोंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, पार्षद राजकुमार शर्मा, पूर्व पार्षद रजनी और श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article