{"_id":"c6ebdf3468e1336157761c0e2bb5bd03","slug":"women-bus-conductors-in-hrtc-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की बेटियां सीख रहीं कंडक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की बेटियां सीख रहीं कंडक्टरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर जिले में तीन महिला परिचालक एचआरटीसी बसों में टिकटें काट रही हैं। महिलाएं कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। लगभग दो सप्ताह पहले महिलाओं ने प्रशिक्षण लेना शुरू किया है। महिलाएं दिन के समय सेवाएं दे रही हैं। एचआरटीसी के नियमित कर्मचारी इन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
दिन के समय कई रूटों पर महिलाओं को भेजा जा रहा है। इन्हें कौशल विकास के तहत ढाई माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हमीरपुर डिपो में करीब 42 प्रशिक्षु परिचालक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें 39 पुरुष और तीन महिला प्रशिक्षु शामिल हैं। इन प्रशिक्षुओं को घंटे के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
निगम की मानें तो कुछ दिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन्हें ई-टिकट थमाए जाएंगे। इसके चलते निगम में नियमित परिचालक अपनी पेंडिंग छुट्टियां भी काट सकेंगे। इन प्रशिक्षुओं में से कुछ निजी बसों में पहले भी परिचालक रह चुके हैं। इन प्रशिक्षुओं के सही कार्य करने पर निगम के नियमित परिचालक पेंडिंग अवकाश काट सकेंगे। कई परिचालक लंबे अरसे से एक भी छुट्टी नहीं काट पाए हैं।
विज्ञापन
उनके लिए राहत होगी। एचआरटीसी, हमीरपुर के आरएम प्रदीप शर्मा शर्मा ने बताया कि कौशल विकास के तहत तीन महिला प्रशिक्षु परिचालक प्रशिक्षण ले रही हैं। दिन में निगम की बसों में ये सेवाएं दे रही हैं। कुल 42 प्रशिक्षु परिचालक प्रशिक्षण ले रहे हैं।