फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women beat child at chamba.

पैन की लड़ाई में मासूम को दी बेरहम सजा

Thu, 18 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 18 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
women beat child at chamba.

स्कूल में बच्चों के बीच पैन को लेकर हुए झगड़े के नतीजे में एक बच्चे को अस्पताल पहुंचना पड़ गया। जहां बच्चे का उपचार चल रहा है। मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला का है।

विज्ञापन


आठ वर्षीय लक्ष्य कुमार पुत्र सोम दत्त गांव द्रबल डाकघर प्लयूर बीते शुक्रवार सुबह प्राथमिक पाठशाला तरैणा के लिए जा रहा था तो महिला ने बच्चे का रास्ता रोककर उसे बुरी तरह पीट दिया।
विज्ञापन


मारपीट से बच्चे के गले तथा पीठ में काफी सूजन आई है। बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाली महिला के बच्चे के साथ लक्ष्य कुमार का पैन को लेकर झगड़ा हो गया था। इस कारण महिला ने बच्चे को बुरी तरह से पीटा। स्कूल में पहुंचने के बाद बच्चे ने मारपीट की घटना अध्यापकों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापकों ने तुरंत बच्चे के परिवार को सूचित किया। बताया जा रहा है कि बच्चे की हालत दो दिन तो ठीक रही लेकिन उसके बाद तबीयत अचानक खराब हो गई।

बच्चे के गले में एकाएक सूजन शुरू हो गई। इसके बाद बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवा गया है। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक राम कमल ने बताया कि  बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed