करवाचौथ पर विवाहिता ने उठाया ऐसा कदम, पीजीआई करना पड़ा रेफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ पर्व पर जहां विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी के लिए व्रत रखती हैं, वहीं दूसरी तरफ करवाचौथ के दिन एक महिला ने ऐसा कदम उठाया जिससे उसकी जान पर बन आई।
पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक गांव की विवाहिता ने करवाचौथ पर्व के दिन जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों नहीं हो पाया खुलासा
जानकारी के अनुसार बंगाणा के तहत एक गांव की महिला प्रेमलता(28) ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों से किसी जहरीले पदार्थ को खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
करवाचौथ के दिन आखिर महिला किन कारणों से जहरीला पदार्थ खाया, इसका खुलासा नही हो पाया है। डीएसपी कुलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।