फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman set herself on fire in sister's house, nephew also scorched

महिला ने बहन के घर में खुद को लगाई आग, भतीजा भी झुलसा

Tue, 04 May 2021 05:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 May 2021 05:36 PM IST
सार

मंगलवार सुबह अचानक उसने रसोई घर से मिट्टी का तेल निकालकर अपने ऊपर छिड़का और आग लगा ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसका भतीजा रोहित पुत्र तिलक राज निवासी समलेऊ वहां पहुंच गया, जिसने आग को बुझाया। आग बुझाते-बुझाते उसके हाथ भी बुरी तरह से झुलस गए। 

विज्ञापन
Woman set herself on fire in sister's house, nephew also scorched
पुलिस ने आग में झलसे व्यक्ति के बयान दर्ज किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पंचायत समलेऊ में अपनी बहन के घर समारोह में शिरकत करने गई महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा दी। आग बुझाते उसका भतीजा भी झुलस गया। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान थी। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।  महिला की पहचान राज कन्या पत्नी महिंद्र सिंह निवासी मझधार के रूप में हुई है। वह कुछ दिनों से अपनी बहन के घर समलेऊ में रह रही थी। मंगलवार सुबह अचानक उसने रसोई घर से मिट्टी का तेल निकालकर अपने ऊपर छिड़का और आग लगा ली।

विज्ञापन


उसकी चीख-पुकार सुनकर उसका भतीजा रोहित पुत्र तिलक राज निवासी समलेऊ वहां पहुंच गया, जिसने आग को बुझाया। आग बुझाते-बुझाते उसके हाथ भी बुरी तरह से झुलस गए। इतनी देर में अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया गया। उसकी हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि रोहित को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बनीखेत पीएचसी में पुलिस की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैैं। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed