फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Woman's death case: Women's Commission takes strong cognizance, summons investigation report on the actual age

Woman's death case: महिला आयोग का कड़ा संज्ञान, आरोपी की वास्तविक उम्र की जांच रिपोर्ट तलब

Mon, 10 Nov 2025 11:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Nov 2025 11:54 AM IST
सार

महिला आयोग ने हमीरपुर में दुष्कर्म के प्रयास और महिला पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोपी की वास्तविक उम्र की जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Woman's death case: Women's Commission takes strong cognizance, summons investigation report on the actual age
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश महिला आयोग ने हमीरपुर में दुष्कर्म के प्रयास और महिला पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोपी की वास्तविक उम्र की जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को नाबालिग बताते हुए कार्रवाई की है। हमीरपुर जिले में एक महिला पर दुष्कर्म के प्रयास के दौरान तेजधार हथियार से किए गए हमले के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन


घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए आयोग ने पुलिस विभाग और संबंधित एजेंसियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी यह जानना चाह रही हैं कि आखिर किस आधार पर आरोपी को नाबालिग बताया गया, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी बालिग है और जानबूझकर नाबालिग बताने की कोशिश की जा रही है। विद्या नेगी ने कहा कि इस मामले में यह पता किया जाएगा कि इस आरोपी की वास्तविक उम्र क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed