{"_id":"5e9359848ebc3e76987d87ef","slug":"woman-requested-to-sdm-paonta-sahib-in-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाई नवजात बीमार बच्चे को घर पहुंचाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने लगाई नवजात बीमार बच्चे को घर पहुंचाने की गुहार
Sun, 12 Apr 2020 11:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में नवजात को लेकर पहुंची महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरिपार के कोटी उतरोऊ निवासी महिला ने एसडीएम पांवटा साहिब कार्यालय में वापस घर तक पहुंचने का आग्रह किया है। महिला नवजात बच्चे के उपचार को पांवटा पहुंची थी। दंपती कर्फ्यू के चलते कुछ दिन तक किसी जानकार के कमरे में रहा। घर से लेकर आए पूरी राशि व राशन खत्म होने पर वापस गांव तक पहुंचने की गुहार लगाने महिला मिनी सचिवालय पहुंची।
विज्ञापन
गिरीपार की दूरदराज निवासी महिला पूनम देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी कोटी उतरोऊ का कहना था कि नवजात बच्चा है। उपचार को पांवटा पहुंचे थे। कर्फ्यू लगने के बाद पांवटा में फंसे हैं। अब घर से उपचार को लाई राशि भी खत्म हो गई। इसके बाद किराये वाले कमरे में फिलहाल रह रहे थे।
विज्ञापन
कुल 5 सदस्य कमरे में रह रहे थे। अब उनके पास भी घर का पूरा राशन खत्म हो गया है। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने हिमवंती समूह से महिला का राशन की किट दिलवा दी है। उधर, एसडीएम एलआर वर्मा ने कहा कि शिलाई के लिए वाहन से घर जाने की परमिशन का पत्र मिला है। इस पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन