फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   woman police employee line hazir by SP Bilaspur for Murga parade of pravasi mazdoor

हाईवे पर प्रवासी मजदूरों को 'मुर्गा' बनाने वाली महिला पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Sun, 29 Mar 2020 01:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Mar 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
woman police employee line hazir by SP Bilaspur for Murga parade of pravasi mazdoor
पैदल घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को हाईवे पर बनाया मुर्गा। - फोटो : अमर उजाला

पैदल घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों पर अत्याचार कर उन्हें हाईवे पर मुर्गा बनाने के मामले में एसपी बिलासपुर ने कार्रवाई करते हुए नाका प्रभारी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। थाना प्रभारी बरमाणा को भी पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं कि उनके क्षेत्र में अगर इस प्रकार के कोई मामले सामने आते हैं तो उसकी पूरी जिम्मेवारी थाना प्रभारी की होगी और उन्हें तत्काल लाइन हाजिर किया जाएगा।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शनिवार को बरमाणा में एसीसी गेट के सामने कुछ प्रवासी मजदूरों को मुर्गा बनाने वाली महिला पुलिस कर्मी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी बिलासपुर ने लाइन हाजिर कर दिया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रवासी मजदूरों को मुर्गा बनाने की पोस्ट अपडेट हुई उसके तुरंत बाद ही एसपी ने इस पर कड़ा संज्ञान ले लिया। एसपी ने महिला कर्मी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि थाना प्रभारी को इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन

woman police employee line hazir by SP Bilaspur for Murga parade of pravasi mazdoor
एसपी दिवाकर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उल्लेखनीय है कि कर्फ्यू के चलते दूसरे राज्यों के कई प्रवासी मजदूर हिमाचल में फंसे हैं। वहीं उक्त प्रवासी सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद भी पैदल ही अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को बिलासपुर के बरमाणा में सामने आया। जब कुछ प्रवासी मजदूर पैदल ही बरमाणा चौक से निकल रहे थे लेकिन चौक पर पुलिस ने नाका लगाया था। 

नाके के दौरान बरमाणा थाना की महिला पुलिस कर्मी शबाना ने प्रवासी मजदूरों को रोका। इतना ही नहीं महिला कर्मी ने उन्हें बीच सड़क पर मुर्गा बनाया। इस सारे मामले को किसी व्यक्ति ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने बताया कि जैसे ही मामला एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा के ध्यान में आया। उन्होंने महिला कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने कहा कि एसपी ने साफ आदेश दिया है कि पुलिस के जवान इस तरह की कार्रवाई न करें जिससे किसी को परेशानी का सामना करना पड़े। 

एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि महिला कर्मी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया है। सभी थानों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि लेबर क्लास के साथ बर्बरता सहन नहीं होगी। इन लोगों को पुलिस खाना मुहैया करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed